मौनी रॉय और राजकुमार राव ने किया धमाकेदार डांस, TikTok स्टार समीर के साथ वायरल हुआ Video

बॉलीवुड
Updated Oct 03, 2019 | 20:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी नई फिल्म मेड इन चाइना को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वो राजकुमार राव के अपोजिट नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म मेड इन चाइना के प्रमोशन में बिजी हैं। 

tiktok fame sameer mark mouni roy
tiktok fame sameer mark mouni roy 
मुख्य बातें
  • मौनी रॉय का ये टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
  • वीडियो में फिल्म मेड इन चाइना के इस गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं
  • एक्ट्रेस जल्द फिल्म मेड इन चाइना में राजकुमार राव के अपोजिट नजर आ रही हैं

टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली मौनी रॉय इन दिनों अपनी नई फिल्म मेड इन चाइना को लेकर बिजी चल रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। हाल ही में उनका एक TikTok सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर छाया मौनी रॉय और राजकुमार राव का ये वीडिया फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में फिल्म मेड इन चाइना का गाना ओढ़नी ओरे ओरे तू उड़ जाए पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मौनी रॉय और राजकुमार राव TikTok स्‍टार समीर मार्क के साथ जमकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि जैसे ही मौनी  इशारे करती हैं दोनों गाने पर जमकर डांस करने लगते हैं।

वीडियो में मौनी येलो कलर के गाउन पहनी हुई नजर आ रही हैं। टिक टॉक वीडियो समीर मार्क ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। मेड इन चाइना का ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। फिल्म का गाना ओढ़नी नेहा कक्कड़, सचिन जिगर और दर्शन रावल ने गाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by SAMEER MARK (سمير) (@sameer_mark) on

फिल्म की बात करें तो मेड इन चाइना में राजकुमार राव, मौनी रॉय परेश रावल के अलावा बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में मौनी रॉय बेहद और हॉट नजर आ रही हैं। राजकुमार राव और मौनी रॉय की ये फिल्म इसी साल 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म को मिखिल मुसाले ने डायरेक्ट किया है। आने वाले दिनों में मौनी ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी जबकि राजकुमार राव जल्द तुर्रम खान और रूहीआफ्जा नजर आएंगे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर