Tusshar Kapoor Birthday: तुषार कपूर ने की थी ऐसी हरकत, बहन एकता कपूर को बुलानी पड़ी थी पुलिस

Tusshar Kapoor Unknown Facts: बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का आज जन्मदिन है और वो 43 साल के हो गए हैं। तुषार ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन वो एक बेटे के पिता है।

Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor
Tusshar Kapoor and Ekta Kapoor 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का आज जन्मदिन है और वो 43 साल के हो गए हैं
  • तुषार ने साल 2001 में बॉलीवुड में कदम रखा था, उन्होंने खाकी, क्या कूल हैं हम और गोलमाल जैसी फिल्मों में काम किया
  • जून 2016 में तुषार एक बेटे के पिता बने थे, हालांकि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर का आज जन्मदिन है और वो 43 साल के हो गए हैं। तुषार का जन्म 20 नवंबर 1976 को एक्टर जितेंद्र के घर हुआ था। तुषार ने साल 2001 में फिल्म मुझे कुछ कहना है से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें वो एक्ट्रेस करीना कपूर खान के अपोजिट नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म खाकी, क्या कूल हैं हम, गोलमाल- फन अनलिमिटेड, ढोल और गोलमाल रिटर्न्स जैसी फिल्मों में काम किया।

तुषार टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर के छोटे भाई हैं। कुछ समय पहले एकता ने कपिल शर्मा के शो में तुषार से जुड़ी एक बात बताई थी। एकता ने बताया था कि कैसे बचपन में तुषार से लड़ाई होने पर उन्होंने पुलिस बुला ली थी। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ तिरुपति छुट्टियां मनाने गई हुईं थीं और इस दौरान उन्होंने और तुषार ने लड़ाई शुरू कर दी। लड़ाई में तुषार ने एकता की नाक पर मुक्का मार दिया जिससे वो नाराज हो गईं और उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tusshar (@tusshark89) on

 

इसके बाद तुषार ने बताया कि वो दोनों स्कूल जाते समय भी काफी लड़ाई करते थे। तुषार ने बताया था कि जब हम दोनों स्कूल जाते थे तब बुरी तरह लड़ाई करते थे। हम अक्सर एक दूसरे की शर्ट के कॉलर का बटन तोड़ देते थे। फिर घर आकर कपड़े बदलते थे और स्कूल जाने के लिए हमें देर हो जाती थी। 

तुषार की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो एक बेटे के पिता हैं। हालांकि उन्होंने शादी नहीं की है। जून 2016 में तुषार आईवीएफ के जरिए पिता बने थे, उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य कपूर रखा है। हाल ही में उन्होंने लक्ष्य का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया। एकता कपूर भी लक्ष्य के काफी करीब हैं और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एकता कह चुकी हैं कि वो लक्ष्य के काफी करीब है और उन्हें जान से ज्यादा चाहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर