Varun Dhawan Pics: स्विट्जरलैंड में करिश्मा और करीना से मिले वरुण धवन, सामने आई वेकेशन की तस्वीरें

बॉलीवुड
Updated Dec 28, 2019 | 20:49 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Varun Dhawan Vacation Pics: एक्टर वरुण धवन बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर स्विट्जरलैंड वेकेशन एन्जॉय करने पहुंचे हैं। हाल ही में उन्होंने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक्टर बेहद कूल नजर आ रहे हैं।

Karishma Kapoor Varun Dhawan  and Kareena Kapoor
Karishma Kapoor Varun Dhawan and Kareena Kapoor 
मुख्य बातें
  • स्विट्जरलैंड में करिश्मा और करीना से अचानक मिले वरुण धवन
  • एक्टर स्विट्जरलैंड वेकेशन एन्जॉय करने पहुंचे हैं।
  • वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी जल्द रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी नई फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर एक डांसर के किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में एक्टर अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर स्विट्जरलैंड वेकेशन एन्जॉय करने पहुंचे हैं। जी हां, एक्टर ने स्विट्जरलैंड की खास तस्वीरें भी शेयर की है। बता दें कि वरुण धवन से पहले करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी स्विट्जरलैंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

वरुण धवन ने वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा-क्या हुआ डॉग। दरअसल इस तस्वीर में वरुण एक कुत्ते के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर वुलेन कपड़ों से खुद को पूरी तरह ढक रखा है। इसके अलावा वरुण धवन की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसे करिश्मा कपूर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में वरुण धवन करीना और करिश्मा दोनों के साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- 'देखो हम किससे मिले'। इस तस्वीर में तीनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

बता दें कि करिश्मा और करीना बीते दिनों स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं। करिश्मा लगातार वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। जिसमें करीना और करिश्मा के अलावा सैफ अली खान, तैमूर अली खान भी दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस की वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

 

वहीं बात करें वरुण धवन की तो एक्टर आने वाले साल में स्ट्रीट डांसर थ्री डी के अलावा कुली नंबर 1 में दिखाई देंगे। स्ट्रीट डांसर थ्री डी में वरुण धवन श्रद्धा कपूर के साथ दिखाई देंगे। जबकि कुली नंबर 1 में सारा अली खान उनके अपोजिट नजर आएंगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर