टल गई Varun Dhawan की Natasha Dalal के साथ शादी की तारीख, क्या Shraddha Kapoor के साथ फिल्म है वजह?

Varun Dhawan & Natasha Dalal Wedding: काफी वक्त से चर्चा थी कि वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन नई रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी टल गई है।

Varun Dhawan & Natasha Dalal Wedding
Varun Dhawan & Natasha Dalal Wedding  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्ट्रीट डांसर 3डी के खराब प्रदर्शन से वरुण धवन को लगा झटका
  • रिपोर्ट के मुताबिक वरुण ने इस वजह से नताशा दलाल के साथ शादी टालने का लिया फैसला
  • रेमो डिसूजा की अगली फिल्म करने से भी वरुण ने मना कर दिया है

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी 24 फरवरी को रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं। फिल्म 50 करोड़ रुपए के पार तो पहुंच गई, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक धमाल नहीं मचा पाई। जिसका असर वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल की शादी पर भी पड़ता दिख रहा है।

लंबे वक्त से वरुण और नताशा की शादी को लेकर चर्चा है। वरुण और नताशा कई बार साथ में नजर आते हैं, वे अपने रिश्ते को लेकर काफी ओपन हैं। खबरें आ रही थीं कि नताशा और वरुण इसी साल गर्मियों में गोवा में शादी कर सकते हैं। वरुण ने इसके लिए डेट्स निकालना भी शुरू कर दिया है, ताकि वे काम से फुर्सत लेकर अपनी शादी एंजॉय कर सके। लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

दरअसल एक वेबसाइट के मुताबिक कहा जा रहा है कि रेमो की फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के बॉक्स ऑफिस पर अच्छे प्रदर्शन न करने पर वरुण काफी डिस्टर्ब हैं। उन्होंने नताशा के साथ अपनी शादी भी टाल दी है। वे अपने करियर पर फोकस करना चाहते हैं। इसलिए फिलहाल वे शादी की बजाए फिल्मों पर ध्यान देंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn_natashad_loverzz) on

इतना ही नहीं, पहले खबर थी कि वरुण ने रेमो डिसूजा की फिल्म डांसिंग डैड भी साइन की है, जिसमें सलमान खान नजर आ सकते थे। लेकिन अब उन्होंने ये फिल्म करने से भी इंकार कर दिया है।

बता दें कि वरुण के पास फिलहाल एक के बाद एक कई फिल्में हैं। वे अपने पापा डेविड धवन की फिल्म कुली नं. 1, करण जौहर की मिस्टर लेले और श्रीराम राघवन की अगली फिल्म करने वाले हैं। हालांकि शादी को लेकर अब तक वरुण या उनके परिवार में से किसी ने कुछ आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, तो फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर