डेविड धवन से अब भी नाराज हैं गोविंदा? वरुण धवन की फिल्म Coolie No 1 की पार्टी में नहीं दिखे एक्टर

Varun Dhawan New Film: वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग खत्म हो गई है। हाल ही में फिल्म की रैप अप पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें करिश्मा कपूर सहित बॉलीवुड के कई स्टार्स नजर आए।

Coolie No 1 wrap up party
Coolie No 1 wrap up party 
मुख्य बातें
  • कुली नंबर 1 के रैप अप पार्टी में करिश्मा कपूर सहित ये स्टार्स आए नजर।
  • पार्टी में वरुण धवन और सारा अली खान की केमिस्ट्री देखने लायक थी।
  • कुली नंबर 1 की पार्टी में नहीं दिखे गोविंदा

वरुण धवन की फिल्म कुली नंबर 1 शूटिंग के पहले दिन से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद हाल ही में रैप अप पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी में करिश्मा कपूर सहित कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आए, लेकिन इस पार्टी में गोविंदा नहीं दिखे। हाल ही में पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुली नंबर 1 के रैप अप पार्टी में सारा अली खान और वरुण धवन फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिए। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। इसके अलावा पार्टी में बाकी स्टार्स भी अलग अंदाज में नजर आए। वहीं बात करें करिश्मा कपूर की तो इस पार्टी में एक्ट्रेस वाइट एंड ब्लू आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं।

हाल ही में करिश्मा कपूर ने रैप अप पार्टी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। करिश्मा कपूर के अलावा रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, जावेद जाफरी जैसे कई एक्टर्स दिखाई दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

बात करें फिल्म की तो इसमें सारा और वरुण के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स नजर आएंगे।फिल्म को डेविड धवन ने ही डायरेक्ट किया है। वहीं इसे प्रोड्यूस जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख ने किया है। बता दें कि शूटिंग दौरान इसकी कई तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें सारा अली खान और वरुण धवन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

बीते दिनों वरुण धवन ने सारा अली खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी। इस तस्वीर में सारा और वरुण एक दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे थे। वहीं फिल्म इसी साल एक मई को रिलीज होने वाली है। बता दें कि कुली नंबर 1 सारा अली खान चौथी फिल्म है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर