Rishi Kapoor Throwback: अपनी शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर, घोड़ी चढ़ने से पहले आ गया था चक्‍कर

Rishi Kapoor Throwback: बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज यानि 30 अप्रैल को न‍िधन हो गया। वह 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे।

rishi kapoor and neetu singh
rishi kapoor and neetu singh 

Rishi Kapoor Throwback: बॉलीवुड के दिग्‍गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज यानि 30 अप्रैल को न‍िधन हो गया। वह 67 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे। मुंबई के एक अस्‍पताल में उन्‍होंने सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। चॉकलेटी बॉय ऋष‍ि कपूर का जन्‍म राज कपूर के घर में हुआ था। वह अपने पिता के साथ फ‍िल्‍मों के सेट पर जाया करते थे।

अभिनय का गुण उन्‍हें विरासत में मिला था। यही वजह थी कि 18 साल की उम्र में उन्‍होंने पर्दापण कर लिया। फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे। 1974 में वह पहली बार नीतू सिंह से मिले और यह उन दोनों की पहली फिल्म 'जहरीला इंसान' का सेट था। दोनों की दोस्‍ती हुई और फ‍िर प्‍यार। छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

शादी से पहले ही दोनों की मोहब्‍बत के चर्चे कपूर खानदान की दहलीज तक भी पहुंच गए। राज कपूर को जब यह बात पता चली तो उन्‍होंने ऋषि कपूर से साफ कह दिया कि अगर वह नीतू से प्यार करते हैं तो उनसे शादी करें। इस शादी में कई ऐसी घटनाएं हुईं जो यादगार हैं। सबसे पहला वाकया ये कि अपनी ही शादी में ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे। नीतू की मानें तो ऋषि कपूर अपने आसपास इतने ज्‍यादा लोगों को देखकर नर्वस हो गए थे। 

नीतू भी हुई थीं बेहोश

इस घटना का खुलासा एक साक्षात्‍कार में नीतू कपूर ने किया था। उन्‍होंने बताया कि अपनी ही शादी में ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले ही उन्‍हें चक्‍कर आने लगे थे। वहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू कपूर भी भारी लहंगे की वजह से बेहोशी की हालत में चली गई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर