Salman Khan के बेहद करीबी दोस्त थे Wajid Khan, साजिद-वाजिद ने ही बनाया था बिग बॉस का थीम सॉन्ग

Wajid Khan Salman Khan Friendship: संगीत की दुनिया की फेमस जोड़ी साजिद-वाजिद हमेशा के लिए टूट गई है। सलमान खान अपनी ज्यादाकर फिल्मों में अपनी इसी पसंदीदा जोड़ी का म्यूजिक लेते थे...

Salman khan Wajid khan Dosti Sajid Wajid Bollywood Music jodi create bigg boss Theme song
सलमान खान के साथ साजिद खान और वाजिद खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वाजिद खान 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।
  • साजिद और वाजिद की जोड़ी सलमान खान की पसंदीदा थी।
  • सलमान खान अपनी फिल्मों में साजिद-वाजिद का ही म्यूजिक लेना पसंद करते थे।

वाजिद खान(Wajid Khan) का निधन हो गया है। बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर और सिंगर वाजिद खान 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। इसी के साथ संगीत की दुनिया की फेमस जोड़ी साजिद-वाजिद(Sajid-Wajid) भी हमेशा के लिए टूट गई है। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि साजिद और वाजिद की जोड़ी सलमान खान(Salman khan) की पसंदीदा थी। अक्सर सलमान खान अपनी फिल्मों में साजिद-वाजिद खान का ही म्यूजिक लेना पसंद करते थे। 
वाजिद खान और साजिद खान बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करीबी दोस्त में हैं। वाजिद की फ्रेंडलीनैस अक्सर इवेंट्स में सलमान खान के साथ देखने को मिलती थी। यहां तक कि खबरें तो ये तक थीं कि सलमान खान के दोस्त और बॉलीवुड सिंगर वाजिद खान जल्द बिग बॉस में भी नजर आ सकते हैं। सीजन 13 के लिए वाजिद का नाम बार-बार सामने आ रहा था लेकिन वो उसका हिस्सा नहीं बने।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@wajidkhan_live) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thesajidwajid) on

साजिद-वाजिद ने बनाया था बिग बॉस का म्यूजिक
साजिद-वाजिद की जोड़ी ने साथ मिलकर सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का भी म्यूजिक कंपोज किया था। दोनों ने बिग बॉस-4 और बिग बॉस-6 का म्यूजिक दिया था। इतना ही नहीं आईपीएल-4 का थीम सॉन्ग धूम धूम धूम धड़ाका भी वाजिद खान ने अपने भाई के संग कंपोज किया था। वाजिद खान रियलिटी शो सा रे गा मा पा के जज भी रह चुके है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@thesajidwajid) on


सलमान खान की फिल्मों में अक्सर होता था साजिद-वाजिद का संगीत
साजिद-वाजिद ने वैसे तो सलमान खान की ही फिल्म प्यार किया तो डरना क्या(1988) से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। ज्यादातर साजिद और वाजिद सलमान की ही फिल्मों में म्यूजिक देते थे। दोनों ने चोरी चोरी, हैलो ब्रदर, मुझसे शादी करोगी, पार्टनर, वांटेड, तुमको ना भूल पाएंगे, तेरे नाम, गर्व, गॉड तस्सी ग्रेट हो, नो प्रॉब्लम और दबंग 1 , 2 और 3 में अपना म्यूजिक दिया। यहां तक कि ईद 2020 पर रिलीज हुआ सलमान खान का गाना भाई-भाई भी दोनों ने ही कंपोज किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@wajidkhan_live) on

सलमान की ही फिल्म में पहली बार वाजिद खान ने गाया था गाना
एक गायक के रूप में, वाजिद खान ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में पार्टनर के साथ की थी। उन्होंने हुड हुड दबंग, जलवा, चिन्ता ता तो चिता चिता और फेविकोल से जैसे कई लोकप्रिय गाने गाए हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर