हॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के समर्थन में लगे बिलबोर्ड, बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया VIDEO

हॉलीवुड में एक जगह सुशांत को न्याय के समर्थन में लगे बिलबोर्ड का वीडियो अभिनेता की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Sushant's billboard in Hollywood
हॉलीवुड में सुशांत के बिलबोर्ड  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हर तरफ सुशांत सिंह राजपूत के लिए हो रही न्याय की मांग
  • बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर किया एक और वीडियो
  • अभिनेता के केस को लेकर हॉलीवुड में लगे नजर आए बिलबोर्ड

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिवंगत अभिनेता के मामले की जांच की प्रक्रिया के बीच बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर सोशल मीडिया पर अभिनेता की पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने दिवंगत अभिनेता के लिए न्याय का समर्थन करते हुए एक दुकान के बाहर एक बिलबोर्ड का वीडियो शेयर किया। दिवंगत अभिनेता की बहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस क्लिप को साझा किया।

वीडियो में हम कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में एक फूड आउटलेट देख सकते हैं। आउटलेट ने दिवंगत अभिनेता को न्याय का समर्थन करने के लिए एक होर्डिंग लगाया था। श्वेता ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'भाई के लिए हॉलीवुड में एक बिलबोर्ड लगाया गया। सभी के समर्थन #JusticeforSushant के लिए धन्यवाद और बहुत आभार।'

वीडियो यहां देखें:

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A Billboard in Hollywood put up for Bhai. Thanks and so grateful for all the support ❤️ #JusticeforSushant A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

कुछ दिनों पहले, श्वेता ने परिवार के साथ सुशांत सिंह राजपूत के लिए 24 घंटे के आध्यात्मिक और प्रार्थना का ऑनलाइन आयोजन किया था। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि दुनिया भर से 10 लाख से अधिक लोग इसमें शामिल हुए।

सुशांत के लिए किया था ऑनलाइन प्रार्थना का आयोजन:
SSR वॉरियर और दोस्तों का धन्यवाद करते हुए उन्होंने लिखा, 'सुशांत की प्रार्थना के लिए दुनिया भर से एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। यह एक आध्यात्मिक क्रांति है और यह दुनिया भर में गति प्राप्त कर रही है, हमारी प्रार्थना अनुत्तरित नहीं रहेगी। # GlobalPrayers4SSR #CBIForSSR #Godiswithus #JusticeForSushant।'


उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी 'केदारनाथ' अभिनेता के लिए लगाए गए होर्डिंग का एक वीडियो शेयर किया था।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट पर मृत पाए जाने के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई के सुपुर्द कर दी गई है।

जब से सर्वोच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया, तब तक केस में कई खुलासे और दावे हुए थे। रिया चक्रवर्ती की एक ड्रग डीलर के साथ कथित चैट भी हाल ही में सामने आई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर