लॉकडाउन में घर पर क्या कर रहे थे Shahrukh Khan? पत्नी गौरी खान ने किया खुलासा

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने लॉकडाउन के दौरान सुपरस्टार के पसंदीदा काम को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि एसआरके घर पर क्या कर रहे थे।

Shahrukh Khan and Gauri Khan
शाहरुख खान और गौरी खान  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में शाहरुख खान को भी मिला परिवार के साथ लंबा वक्त बिताने मौका
  • पत्नी गौरी खान ने बताया घर पर क्या कर रहे थे सुपरस्टार
  • बच्चों सुहाना और आर्यन की गतिविधियों का भी किया खुलासा

मुंबई: लॉकडाउन के दौरान कई लोगों के लिए काम जैसे थम गया था। मार्च में, सरकार ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी। मनोरंजन जगत के साथ कई उद्योगों को सबकुछ थम जाने से एक बड़ा झटका लगा था।

कई बॉलीवुड हस्तियां प्रवासी और दिहाड़ी मजदूरों के समर्थन के लिए आगे आईं। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के अपने ऑफिस को बीएमसी को एक क्वारंटाइन वार्ड के रूप में इस्तेमाल करने की पेशकश की थी। हालांकि इस सब के बीच बड़े बड़े सितारे अपने घरों में मौजूद थे। उन्हें परिवार के साथ बिताने के लिए खूब समय मिल गया था।

शाहरुख खान  अपनी पत्नी गौरी, बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ समय बिता रहे थे। उन्होंने एक साथ लॉकडाउन बिताया। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि शाहरुख ने अपने घर पर इतने दिन खाली समय में क्या किया। हाल ही में एनडीटीवी के साथ इंटरव्यू में पत्नी गौरी खान ने इसका खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि शाहरुख को खाना बनाना बहुत पसंद है और चूंकि वे बाहर के खाने का ऑर्डर नहीं देते हैं, इसलिए सुपरस्टार खाली समय में शेफ बन गए और घर का खाना बना रहे थे। सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर गौरी ने यह भी कहा कि वह शाहरुख के हाथ के बने खाने का मजा ले रही थीं। गौरी खान ने बताया, 'उन्हें खाना बनाना पसंद है और मुझे खाने में आनंद आता है।'

उन्होंने यह भी शेयर किया कि आर्यन, सुहाना और अबराम ने अपना लॉकडाउन कैसे बिताया। गौरी ने कहा कि 'शुक्र है' सुहाना अपनी ऑनलाइन स्टडी में बहुत व्यस्त थी। अभी-अभी कॉलेज पूरा करने वाले आर्यन ने सिर्फ फिल्में देखते हुए, गेम खेलते हुए लॉकडाउन में आराम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर