Throwback: जब रणबीर कपूर और शाहिद कपूर से नाम जुड़ने पर परेशान हो गईं नरगिस फाखरी, अफेयर पर दिया था ये जवाब

बॉलीवुड
प्रदीप कुमार तिवारी
प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Jul 15, 2020 | 18:33 IST

Bollywood Throwback: बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का नाम एक समय रणबीर कपूर और शाहिद कपूर से जोड़ा गया था। नरगिस ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में खुद इसपर जवाब दिया था।

Bollywood Throwback
रणबीर कपूर, शाहिद कपूर और नरगिस फाखरी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था
  • वह अमेरिका नेक्सट टॉप मॉडल का हिस्सा भी रह चुकी हैं
  • उन्होंने साल 2011 में 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड डेब्यू किया था

बॉलीवुड में लगभग हर एक्टर या एक्ट्रेस का नाम किसी न किसी से जुड़ा होता है। बॉलीवुड में सह-कलाकारों के लव और अफेयर की चर्चाएं जोरों पर रहती हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ही कलाकार जोड़ियां हैं जो रील लाइफ और रियल लाइफ दोनों में एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। बॉलीवुड में 'चॉकलेट बॉय' रणबीर कपूर और शाहिद कपूर का नाम अक्सर उनकी को-स्टार से जोड़ा जाता रहा है। इन्हीं को-स्टार में एक नाम नरगिस फाखरी का भी हैं। कहते हैं कि नरगिस इन दोनों स्टार्स से अपना नाम जुड़ने की अफवाहों से बेहद परेशान थीं। इसका खुलासा खुद नरगिस ने एक इंटरव्यू में किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

रणबीर कपूर से नाम जुड़ने पर क्या कहा था नरगिस ने

नरगिस फाखरी ने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट रणबीर कपूर थे। ये फिल्म काफी हिट हुई थी। फिल्म के बाद से ही नरगिस और रणबीर कपूर के अफेयर की खबरें मीडिया में आने लगीं। नरगिस ने इस बारे में फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था। नरगिस ने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि फिल्म खत्म होने के बाद आपका लोगों से संपर्क बनाए रखना संभव है। देखिए, आपके अपने दोस्त भी होते हैं। ऐसा नहीं है  कि रणबीर मेरे बचपन के दोस्त थे। हालांकि, जब मैं यहां नई थी, उस वक्त रणबीर ने मुझे यहां एडजस्ट करने में काफी मदद की। इम्तियाज ने भी मेरी हेल्प की। लेकिन अब समय बीत चुका है। वो अपनी जिंदगी में व्यस्त है और मैं अपनी जिंदगी में।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है नाम

नरगिस का नाम रणबीर कपूर से ही नहीं बल्कि शाहीद कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। शाहिद कपूर के साथ अपने नाम जोड़े जाने की खबर को अफवाह बताते हुए नरगिस फाखरी ने कहा था, 'मैंने और शाहिद ने एक अवॉर्ड शो में एक साथ डांस किया था। इससे ज्यादा और कुछ नहीं था। किसी ने तो यह तक कह दिया था कि मेरी मां मेरे लिव-इन के बॉयफ्रेंड (शाहिद कपूर) से मिलने भारत आई हैं। सच कहूं तो मेरी मां कभी भारत आईं ही नहीं हैं। नरगिस फाखरी ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि एक दोस्त होने का मतलब है कि आपके पास कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसके कंधे पर आप रो सकते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

अफवाहों को लेकर तोड़ी चुप्पी

दोनों एक्टर्स के साथ नाम जोड़े जाने का बाद आखिरकार नरगिस फाखरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी। साल 2013 में नरगिस ने एक न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में इन बातों को अफवाह करार दिया था। नरगिस ने कहा था, 'यह (अफवाहें) सच नहीं हैं। यह परेशान करने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मेरे लिए दुख की बात थी। ये अफवाहें सुनने के बाद मैंने अखबार पढ़ना बंद कर दिया। इन सब को सुनकर मैं पागल होने लगी। हालांकि, अब मैं ज्यादा दुखी नहीं हूं। मैंने इन सब चीजो से उबरना सीख लिया है। लेकिन आप इसे रोक नहीं सकते। आप या इन बातों को सुनकर रोते हैं या इसकी परवाह नहीं करते।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nargis Fakhri (@nargisfakhri) on

इन फिल्में में नजर आ चुकी हैं नरगिस फाखरी

नरगिस ने रणबीर कपूर के अपोजिट फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म से वो उन्हें काफी शोहरत मिली। इसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ 'मद्रास कैफे' में काम किया। नरगिस फाखरी फिर शाहिद कपूर की 'मैं तेरा हीरो', में दिखीं। इस फिल्म में उनका एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस था। वह 'हाउसफुल 3' में भी नजर आईं। नरगिस फाखरी के पास आने वाले दिनों में बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट हैं। वह संजय दत्त की फिल्म 'टोरबाज' में अहम रोल में दिखेंगी। फिलहाल नरगिस फाखरी सिंगल हैं और लॉकडाउन के दौरान वह लॉस एंजेलिस में हैं। नरगिस का कहना है कि वह बॉलीवुड को काफी मिस कर रही हैं। कोरोना वायरस के खत्म होने का बाद वह दोबारा भारत आना चाहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर