रणबीर कपूर- नीतू कपूर को कोरोना वायरस होने की खबर झूठी, रिद्धिमा ने पोस्ट कर दी ये जानकारी

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर को कोरोना वायरस होने की खबर झूठी है। नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने पोस्ट कर यह जानकारी दी।

Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor
Neetu Kapoor and Ranbir Kapoor 
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और नीतू कपूर को नहीं हुआ कोरोना वायरस
  • दोनों के कोरोना की चपेट में आने की खबरें झूठी
  • रिद्धिमा कपूर साहनी ने पोस्ट कर दी जानकारी

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस हो गया है। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर यह खबर आने लगी कि रणबीर कपूर और उनकी मां व पूर्व एक्ट्रेस नीतू कपूर भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं और दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

रिद्धिमा ने किया ये ट्वीट

इसके बाद तेजी से ये खबर सोशल मीडिया पर फैल गई। कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्या नंदा ने नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी अंटेड की थी और अब रणबीर कपूर और नीतू कपूर को भी कोरोना वायरस हो गया है। लेकिन नीतू कपूर की बेटी ने इन खबरों को गलत बताया। रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और बताया यह खबर झूठी है और वो सब ठीक हैं। फोटो शेयर कर रिद्धिमा ने लिखा, 'प्लीज ट्वीट करने से पहले वैरिफाई करें और साफ करें। हम सब ठीक हैं। आप सबका बहुत धन्यवाद।'

हाल ही में नीतू कपूर ने मनाया था जन्मदिन

नीतू कपूर ने 8 जुलाई को अपना बर्थडे मनाया था। इस बर्थडे पार्टी में रणबीर कपूर और फैमिली के दूसरे मेंबर्स भी स्पॉट किए गए थे। इस पार्टी में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी शामिल हुए थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनके साथ मुंबई में रह रही हैं। वहीं, पिता के निधन के कुछ दिन बाद रणबीर अपने फ्लैट पर वापस लौट गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर