Throwback: जब फिरोज खान के मजाक से इतना भड़क गए थे शम्मी कपूर, राज कपूर की पार्टी में दे दी थी गाली

राज कपूर की पार्टी में फिरोज खान ने कर दिया था कुछ ऐसा मजाक कि सुनकर भड़क गए थे शम्मी कपूर। शम्मी कपूर ने भरी पार्टी फिरोज खान को गाली दे दी थी। जाने

Shammi Kapoor and Feroz Khan
Shammi Kapoor and Feroz Khan 
मुख्य बातें
  • जब राज कपूर की पार्टी में फिरोज खान ने शम्मी कपूर से किया था मजाक।
  • मजाक पर भड़क गए थे शम्मी कपूर और फिरोज खान को दे दी थी गाली।
  • जानें क्या है शम्मी कपूर- फिरोज खान के बीच का ये वाक्या।

बॉलीवुड के नामी एक्टर्स की लिस्ट में शामिल रहे शम्मी कपूर अक्सर चर्चा में रहते थे। वो अपनी फिल्मों के साथ- साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते थे। उनका विवाद एक बार एक्टर फिरोज खान से हो गया था और उन्होंने उन्हें गाली तक दे दी थी।

फिरोज खान ने किया था मजाक

दरअसल राज कपूर ने फिल्म बॉबी का गाना 'मैं शायर तो नहीं' रिकॉर्ड किया था और इसके तुरंत बाद पार्टी दी, जिसमें शम्मी कपूर और फिरोज खान भी शामिल हुए। इस दौरान शम्मी कपूर का वजन और दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी जिसे देखकर फिरोज हैरान रह गए। उस समय फिरोज खाम अपनी फिल्म धर्मात्मा की शूटिंग शुरू करने वाले थे। फिरोज ने शम्मी से मजाक करते हुए कहा कि वो फिल्म में उनके पिता का रोल निभा सकते हैं। 

मजाक पर भड़क गए थे शम्मी कपूर

फिरोज खान की बात सुनकर शम्मी आगबबूला हो गए और उन्हें गालियां तक देने लगे, जिससे उनके बीच झगड़ा बहुत बढ़ गया। पार्टी में मौजूद लोगों ने दोनों को अलग किया, जिसके बाद दोनो अपनी- अपनी कार में रवाना हो गए। लेकिन दोनों अपने घर नहीं जानकर हाजी अली पहुंच गए और यहां दोनों लड़ने की जगह एक- दूसरे को देखकर भावुक हो गए और गले लगकर रोने लगे। 

1975 में रिलीज हुई थी फिल्म

मालूम हो कि शम्मी कपूर उम्र में फिरोज खान से 8 साल बड़े थे। वहीं फिल्म धर्मात्मा की बात करें तो इसमें फिरोज खान, हेमा मालिनी, रेखा, डैनी, फरीदा जलाल, मदन पुरी और प्रेम नाथ जैसे एक्टर्स थे। ये फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी। यह अफगानिस्तान में शूट की गई पहली बॉलीवुड फिल्म थी, जो कि फिरोज खान के करियर को नई ऊंचाईंयों पर लेकर गई और हिट साबित हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर