Ranveer Singh Nick Jonas Bond: रणवीर सिंह ने खींची प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस की टांग, लिखा- ओहो, जीजू...

Ranveer Singh Nick Jonas: रणवीर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। वैसे सिर्फ प्रियंका ही नहीं रणवीर तो उनके पति निक जोनास के भी काफी करीबी दोस्त हैं...

Ranveer Singh Like Nick Jonas workout video And comment For Priyanka Chopra husband
रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। 

रणवीर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों साथ में गुंडे और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वैसे सिर्फ प्रियंका ही नहीं रणवीर सिंह तो उनके पति निक जोनास के भी काफी करीबी दोस्त हैं। इसका सबूत हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने निक के नए वर्कआउट वीडियो पर कमेंट कर दिया, जिसमें उन्होंने जीजू कहकर बुलाया है। दरअसल निक जोनस ने हाल ही में अपना एक वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लेटस गेट इट!'। वीडियो में निक डंबल के साथ वर्कआउट करते हुए बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। निक जोनस के फैन्स उनके वर्कआउट वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं रणवीर ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'ओहो! जीजू! डोल-शोले'। कुछ टाइम पहले ही निक जोनस ने रणवीर के लिए अपनी लाइकिंग जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि वो रणवीर की तस्वीर के साथ नुटेला जार रखना चाहेंगे। ये कमेंट निक ने रणवीर के एक वीडियो पर किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर