[VIDEO] क्यों चर्चा में छाए सैफ अली खान के दोनों बेटे? तैमूर के शिव अवतार ने जीता फैंस का दिल!

सैफ अली खान के दोनों बेटे तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वजहें भी काफी दिलचस्प हैं।

Taimur Ali Khan and Saif Ali Khan
तैमूर अली खान और सैफ अली खान  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुंबई: तैमूर अली खान और इब्राहिम अली खान यानी सैफ अली खान के दोनों बेटे इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं और हाल ही में दोनों अलग अलग वजहों से सुर्खियों में आ गए हैं। सबसे पहले बात करते हैं छोटे नवाब तैमूर अली खान की तो बीते दिन महाशिवरात्रि पर उनका एक फोटो सामने आया और  हमेशा की तरह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेकअप के साथ तैमूर के माथे पर तीसरी आंख नजर आ रही थी।

इब्राहिम अली खान को हाल ही में करण जौहर के घर के पास देखा गया और ऐसी चर्चा है कि वह जल्द ही किसी फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकते हैं। करण जौहर को बॉलीवुड के स्टार किड्स का लॉन्च पैड माना जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर