जटाओं जैसे बाल और माथे पर तीसरी आंख, महाशिवरात्रि पर तैमूर अली खान का अनदेखा अंदाज वायरल! [PHOTO]

महाशिवरात्रि के मौके पर तैमूर अली खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें छोटे नवाब के माथे पर तीसरी आंख नजर आ रही है।

Taimur viral look for Mahashivratri
महाशिवरात्रि पर तैमूर का लुक वायरल  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • महाशिवरात्रि पर तीसरी आंख वाला तैमूर अली खान का लुक वायरल
  • काले कपड़ों के साथ जटा के अंदाज में बांधे बाल
  • बॉलीवुड जगत के सबसे मशहूर स्टार किड हैं तैमूर अली खान

महा शिवरात्रि के अवसर पर, छोटे नवाब तैमूर अली खान खास तैयारी में नजर आ रहे हैं। उनका अनदेखा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बॉलीवुड पावर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद लगातार सुर्खियों में हैं और यह बताने के जरूरत नहीं है कि इंटरनेट पर उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान की कितनी चर्चा होती है।

तैमूर कभी भी अपने उत्साही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को प्रभावित करने का मौका नहीं छोड़ते। उनके बिंदास इशारे और बेहद क्यूट तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। हाल ही में अपने एक अनदेखे लुक को लेकर वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।

हाल ही में स्टार किड को उनके घर के ठीक बाहर क्लिक किया गया है, और महाशिवरात्रि समारोह के लिए वह पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे थे। कैजुअल लुक को स्पोर्ट करते हुए तैमूर को ब्लैक टीशर्ट में देखा गया लेकिन इस दौरान उनके माथे पर बनी तीसरी आंख ने सबका ध्यान खींचा, भगवान शिव को समर्पित इस लुक में वह एक बार फिर लोगों का ध्यान चुना रहे हैं। तस्वीर को ETimes द्वारा एक्सेस किया गया है।

यहां देखें, आज महाशिवरात्रि के मौके पर तैमूर का खास लुक:

Taimur Ali Khan Maha Shivratri look 

गौरतलब है कि अपने मेकओवर सेशन से एक दिन पहले, करीना ने अपने पति सैफ के साथ एक नई सवारी मर्सडीज कार के साथ टेस्ट ड्राइव के लिए निकली थीं। डिलीवरी और दूसरे बच्चे के स्वागत के बाद यह पहला मौका था जब करीना सार्वजनिक रूप से बाहर नजर आई थीं और उनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर