Alia Bhatt, Sonakshi Sinha से Rajkumar Rao तक, ये हैं बॉलीवुड के सबसे हॉट वीगन एक्टर्स

Bollywood Actors who are vegan: बॉलीवुड एक्टर्स अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। कई सेलेब्स वीगन डाइट फॉलो करते हैं। जानिए फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हॉट वीगन के बारे में। 

Bollywood Vegan Actors
Bollywood Vegan Actors 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो वीगन बन गए हैं।
  • वीगन डाइट में जानवरों से जुड़े कोई भी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करते हैं।
  • लिस्ट में आलिया भट्ट, ईशा गुप्ता से लेकर राजकुमार राव तक शामिल हैं।

Bollywood Vegan Actors. बॉलीवुड के कई सेलेब्स इन दिनों पौधे आधारित लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं। इनमें कई ऐसे सेलेब्स हैं जो वीगन बन गए हैं। यानी वह जानवरों से जुड़े कोई भी प्रोडक्ट का सेवन नहीं करेंगे। इससमें मीट, अंडे, डेयरी प्रॉडक्ट और जानवरों से बने अन्य पदार्थ शामिल नहीं होते हैं और ज्यादातर डाइट का हिस्सा शुद्ध शाकाहारी प्लांट्स बेस्ड होता है। जानिए फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हॉट वीगन के बारे में। 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt Vegan lifestyle) ने 2015 में वीगन जीवन अपनाने का फैसला किया और तब से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐसा लगता है कि वह अपनी बदली हुई खाने की आदतों का आनंद ले रही है और अब वह जीवन भर यही डाइट फॉलो करेंगी। दरअसल उनके पिता प्रोड्यूसर महेश भट्ट भी शाकाहारी हैं। पेटा ने आलिया भट्ट को साल 2021 की पर्सन ऑफ द ईयर चुना है। आलिया का किड्स वेयर लाइन को पेटा इंडिया 2021 फैशन अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

Alia Bhatt's beauty secrets | Times of India

Also Read: Alia Bhatt से लेकर Akshay Kumar तक, 2022 में इन सितारों की एक से ज्यादा फिल्में मचाएंगी धमाल

 ईशा गुप्ता (Esha Gupta)
बॉलीवुड अदाकारा ईशा गुप्ता वीगन डाइट ही फॉलो करती हैं। उन्होंने पौधे आधारित जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए पेटा के साथ समय समय पर विभिन्न अभियानों का समर्थन किया है। साल 2013 में ईशा गुप्ता ने वीगन लाइफस्टाइल शुरू की थी। ईशा गुप्ता ने कहा था कि शाकाहारी होने से जानवरों की जान बच गई और उन्होंने सोचा कि यह इंसानों और इस ग्रह दोनों के लिए शाकाहार को अपनाने का एक स्वस्थ तरीका है। 

Photos: Esha Gupta perfecting her yoga asanas while under lockdown will leave you inspired | Hindi Movie News - Times of India

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar)
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर को बॉलीवुड की क्लाइमेट वॉरियर के तौर पर जाना जाता है। भूमि सक्रिय रूप से प्रकृति के संरक्षण के महत्व और जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में प्रचार करने के लिए काम करती है। भूमि वीगन डाइट फॉलो करने की बहुत बड़ी सपोर्टर हैं। अभिनेत्री पशु सुरक्षा और संरक्षण से संबंधित गैर सरकारी संगठनों का भी समर्थन करती है क्योंकि वह पशु क्रूरता के सख्त खिलाफ है। भूमि कई साल से मांस-मुक्त और डेयरी-मुक्त डाइट फॉलो कर रही हैं।

Bhumi Pednekar: Movies, Photos, Videos, News, Songs, Biography | Times of India

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर (Rajkumar Rao)
बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव, जिन्होंने 2018 की सुपर-हॉट हॉरर कॉमेडी, 'स्त्री' से प्रसिद्धि प्राप्त की, एक वीगन डाइट फॉलो करते हैं और एक बेहद स्वस्थ जीवन शैली में विश्वास करते हैं। राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर एक सख्त वीगन होने के कारण, दो साल से अधिक समय से स्वच्छ आहार और स्वस्थ जीवन शैली का समर्थन करती हैं।

Rajkummar Rao on his Bollywood struggle: I met a lot of people, faced a lot of rejection | Hindi Movie News - Times of India

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)
सोनाक्षी सिन्हा को हमेशा ज्यादा वजन के लिए आलोचना की जाती थी। सोनाक्षी ने भी अपना वजन कम कर लिया है।  है, तो आइए हम इस रहस्य को साझा करते हैं। सोनाक्षी का ये खूबसूरत शेप वीगन हो जाने के बाद आया है। 

Sonakshi Sinha on the importance of education: This is a right that has the solution to a lot of our problems | Hindi Movie News - Times of India

एक्ट्रेस ने खुद कबूल किया है कि वेगन डाइट ने उन्हें मेटाबॉलिज्म में सुधार करने में मदद की। पशु क्रूरता के खिलाफ लड़ाई के रूप में सोनाक्षी वीगन ग्रुप में शामिल हो गईं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर