[Photos] गोवा में छुट्टियां मना रही हैं मोनालिसा, स्विमसूट में शेयर की हॉट फोटोज

Monalisa Bikini Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और हॉट फोटोज शेयर करती हैं। मोनालिसा फिलहाल गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं। इसमें स्विमसूट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

Monalisa
Monalisa 
मुख्य बातें
  • मोनालिसा गोवा में फिलहाल छुट्टियां मना रही हैं।
  • मोनालिसा ने अपनी कैंडिड फोटो शेयर की है।
  • मोनालिसा स्विमसूट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

मुंबई. भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 10 की कंटेस्टेंट मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। मोनालिसा फिलहाल गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं, जिसकी फोटोज वह शेयर करती हैं। 

मोनालिसा ने अपनी कैंडिड फोटो शेयर की है। इसमें वह स्विमसूट में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। मोनालिसा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने पति विक्रांत के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

मोनालिसा ने वीडियो के साथ लिखा, हा हा हा.....गोवा डायरीज.' वीडियो में मोनालिसा गोवा वाले बीच पर....' गाने सुनते हुए आराम कर रही हैं। टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने उनकी वीडियो पर कमेंट किया है। 

बिग बॉस के घर में की थी शादी
मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में विक्रांत से शादी की थी। मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह विक्रांत से 2008 में 'दूल्हा अल्बेला' के सेट पर मिली था और तब से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। 

मोनालिसा के मुताबिक,  'मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे विक्रांत जैसा साथी मिला है। जो मुझे समझ रहा है, लेकिन अगर किसी कपल में ऐसी परिपक्वता नहीं होगी तो क्या होगा? फिर ऐसी खबरें उनके बीच रिश्ते को खराब कर सकती हैं।'

भोजपुरी फिल्मों की टॉप हीरोइन
मोनालिसा की गिनती भोजपुरी फिल्म की टॉप हिरोइनों में होती है। मोनालिसा ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में की हैं और उन्होंने भोजपुरी के सभी नामचीन अदाकाराओं के साथ काम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
‍♀️ ... Ha ha ha... #feelitreelit #vacation #goa #diaries #beach #love @vikrant8235 A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

मोनालिसा ने साल 2016 में बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था। इस सीजन में उनकी, मनवीर गुर्जर और मन्नू पंजाबी के साथ उनकी दोस्ती काफी चर्चा में रही थी। बिग बॉस के बाद वह नजर  सीरियल में नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर