पाकिस्तान से हैं‘ये हमारी पावरी हो रही है’ बोलने वाली लड़की, सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं खूबसूरत फोटोज

Dananeer Mobeen Instagram: यशराज मुखाटे का नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में एक लड़की कह रही हैं हम पावरी कर रहे हैं। ये लड़की है पाकिस्तान की दनानीर मुबीन...

Dananeer Mobeen
Dananeer Mobeen 
मुख्य बातें
  • यशराज मुखाटे का नया गाना पावरी हो रही है वायरल हो रहा है।
  • दनानीर मुबीन पाकिस्तान के पेशावर की रहने वाली है।
  • दनानीर मुबीन सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं।

मुंबई. रसोड़े में कौन था, त्वाडा कुत्ता टॉमी, साडा कुत्ता-कुत्ता जैसे वायरल गाना बनाने वाले यशराज मुखाटे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो का नाम है ये हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है। ये लड़की है 19 साल की दनानीर मुबीन।
 
दनानीर मुबीन पाकिस्तान के पेशावर की रहने वाली हैं। दनानीर ने फरवरी की शुरुआत में सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था। 
वीडियो में कह रही है- 'ये हमारी कार है, ये हम है। ये हमारी पावरी हो रही है।'

दनानीर मुबीन सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं। इंस्टाग्राम पर दनानीर के मुबीन के साढ़े चार लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

हंसाने के लिए बनाया वीडियो 
बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बीबीसी दनानीर मुबीन ने बताया है कि, 'मैं अपने दोस्तों के साथ नथिया गली खैबर पख़्तूनख़्वां (पाकिस्तान) घूमने गई थीं। हम खाना खाने के लिए के साथ एक जगह पर रुकी थीं। 

दानानीर के मुताबिक अचानक ही अपना मोबाइल फोन निकालकर दोस्तों के साथ वीडियो बना लिया। दनानीर के मुताबिक कि वो इस तरह से बात नहीं करती हैं बस वीडियो को मजेदार बनाने के लिए इस तरह से बोला था।

कहना आाता है पार्टी
दानानीर ने इसी इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पार्टी बोलना आता है। वह केवल फन के लिए पार्टी को पावरी बोल रही थीं। दनानीर डॉग लवर हैं, फूड ब्लॉगिंग भी करती हैं। उन्हें पेंटिंग करना और गाना बहुत पसंद है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Dananeer | (@dananeerr)

यशराज मुखाटे के वीडियो पर दो दिन में 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यशराज मुखाटे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पावरी हो रही है ट्रेंड कर रहा है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर