इस क्यूट बच्ची का आज है बर्थडे, 90s में फिल्म इंडस्ट्री में किया था राज, क्या पहचान पाए आप?

Karisma Kapoor Birthday: करिश्मा कपूर 25 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं। करिश्मा की बहन करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बहन की बचपन की फोटो शेयर की है।

Karisma Kapoor
Karisma Kapoor 
मुख्य बातें
  • करिश्मा कपूर 25 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर ने खास अंदाज में विश किया है।
  • करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की फोटो शेयर की है।

Karisma Kapoor Childhood Photo. करिश्मा कपूर 25 जून को अपना 48वां बर्थडे मना रही है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस, सेलेब्स उन्हें लगातार विश कर रहे हैं। अब करिश्मा की बहन करीना कपूर ने खास अंदाज में अपनी बहन को विश किया है। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर करिश्मा कपूर की बचपन की फोटो को शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने एक क्यूट कैप्शन भी लिखा है।

करीना कपूर ने करिश्मा कपूर की बचपन की फोटो (Karisma Kapoor childhood photo) अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस फोटो में करिश्मा कपूर जंप सूट में नजर आ रही हैं। फोटो में करिश्मा कपूर के चेहरे पर मुस्कान है। फोटो के साथ करीना ने अपनी बहन को विश करते हुए लिखा, 'हमारे परिवार का गौरव, मेरे पास तुम्हारी सबसे अच्छी फोटो। आज सब बोलो, हैप्पी बर्थडे लोलो। दुनिया की सबसे अच्छी बहन।' फोटो में कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ने लिखा, 'ओह लोलो हमारी सबसे प्यारी लड़की को हैप्पी बर्थडे।' इसके अलावा दीया मिर्जा और सबा पटौदी ने भी फोटो पर कमेंट किया है।  

Also Read: मर्डर मिस्ट्री से करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू, जानें किस प्लैटफार्म पर कब रिलीज होगी वेब सीरीज

बहनों में है गहरी बॉन्डिंग
गौरतलब है कि करिश्मा कपूर और करीना कपूर में बेहद गहरी बॉन्डिंग है। दोनों हर इवेंट और फैमिली फंक्शन में एक साथ नजर आते हैं। वहीं, करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री में करीना कपूर से लगभग 10 साल सीनियर है। ऐसे में करीना अपने करियर और फिल्मों से जुड़ी चीजों में करिश्मा कपूर से राय जरूर लेती हैं। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन करिश्मा को अपनी प्रेरणा बताया था। करीना ने कहा था, 'एक ही इंडस्ट्री में काम करने के कारण हम एक दूसरे से सीखते हैं और आगे बढ़ते हैं।'  

करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साल 2020 में वेब सीरीज मेंटलहुड में नजर आई थीं। इन दिनों वह कई रिएलिटी शो में बतौर गेस्ट जज शामिल हो रही हैं। वहीं, करीना कपूर अब आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना कपूर नेटफ्लिक्स के एक प्रोजेक्ट के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर