शादी के बाद पत्‍नी नताशा संग इस घर में रहते हैं वरुण धवन, 2017 में खरीदा था सपनों का आश‍ियाना

वरुण धवन और नताशा दलाल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहने के बाद अब अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। दोनों शादी के बाद मुंबई में अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Varun Dhawan natasha dalal new house After Marriage
Varun Dhawan natasha dalal new house After Marriage  

वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी ने कई दिनों तक खूब सुर्खियां बटोरी। दोनों ही अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थे। हाल ही में 24 जनवरी 2021 को दोनों ने अलीबाग के द मेंशन हाउस में सात फेरे लिए थे। शादी की तस्वीरें अभी तक सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। इसी बीच वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल संग शादी के बाद अपने नए घर में शिफ्ट हुए। हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने वरुण धवन के इस घर का वीडियो शेयर किया। जिसमें उनके खूबसूरत घर की झलक देखने को मिल रही है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचाए हुए हैं।

आपको बता दें इस अपार्टमेंट को वरुण धवन ने शादी से पहले साल 2017 में खरीदा था। इस घर का इंटीरियर वरुण धवन और पत्नी नताशा दलाल ने डिजाइन किया है। वरुण धवन के इस नए अपार्टमेंट में लिविंग रूम, बेड रूम, ऑफिस स्पेस और वर्क आउट रूम है। घर को कोजी लुक देने के लिए प्लस लेदर चेयर और डार्क वुड फर्नीशिंग की गई है। वरुण अपने इस घर को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपने नए घर से अपने फैंस को खुद रूबरू करवाया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर