Natasha Dalal Troll: नताशा दलाल का सिंपल लुक पड़ा उन्हीं पर भारी, वरुण धवन की पत्नी को होना पड़ा ट्रोल

Natasha Dalal Troll: नताशा दलाल को मुंबई के जुहू इलाके में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। धवन बहू इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं

Natasha Dalal Aka Varun Dhawan Wife Troll For Simple look
नताशा दलाल। 

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल को हाल ही में शादी के बाद पहली बार देखा गया। नताशा दलाल को मुंबई के जुहू इलाके में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। धवन बहू इस दौरान बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रे रंग के टॉप को काले रंग की लेगिंग के साथ पेयर किया था। इस दौरान नताशा दलाल ने वाइट कलर का चूड़ा और वाइट स्लीपर पहनी थी। इस लुक को उन्होंने ब्राउन बैग से पूरा किया था। इस सिंपल लुक के कारण नताशा दलाल को ट्रोल होना पड़ा। नई दुल्हन का ये सिंपल लुक देखकर फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 24 जनवरी को नताशा दलाल से शादी की। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में कपल की शादी हुई। वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी और नताशा की शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। शादी के बाद से वरुण की तरह अब नताशा भी अपने काम पर वापस लौट आई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर