ये है बॉलीवुड डीवाज का फेवरेट हेयरस्टाइल, इंडियन से वेस्टर्न तक हर आउटफिट पर कर सकती हैं आप ट्राय

फैशन
Updated May 12, 2020 | 12:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bollywood actresses hairstyle: बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बीच ये एक हेयरस्टाइल बहुत पॉपुलर है। आलिया भट्ट से ऐश्वर्या राय बच्चन तक, कई डीवाज इसमें नजर आती हैं।

Bollywood actresses in center parting bun
Bollywood actresses in center parting bun  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सेंटर पार्टिंग हेयरस्टाइल है बहुत लोकप्रिय
  • बॉलीवुड डीवाज को भी है पसंद
  • गर्मियों के लिए ये हेयरस्टाइल बेस्ट है

बॉलीवुड का फैशन गेम बिल्कुल परफेक्ट होता है। अक्सर नए-नए ट्रेंड्स के लिए हम बॉलीवुड एक्ट्रेसेज से इंस्पिरेशन लेते हैं। आपके पूरे लुक के लिए आउटफिट के साथ-साथ हेयरस्टाइल भी बहुत मायने रखती है। वैसे तो एक्ट्रेसेज अपने हेयरस्टाइल के साथ कई एक्सपेरिमेंट करती हैं, लेकिन एक ऐसा हेयरस्टाइल भी है जो करीना कपूर खान से आलिया भट्ट तक सबका फेवरेट है। खास बात ये है कि ये बेहद सिंपल हेयरस्टाइल है और इसे आप इंडियन से वेस्टर्न तक हर आउटफिट के साथ बना सकती हैं।

ये हेयरस्टाइल सेंटर पार्टिंग बन है। जो आप लंबे वक्त से देख रहे होंगे और आज भी ये हेयरस्टाइल एक्ट्रेसेज के बीच बेहद लोकप्रिय है। गर्मियों के लिए तो ये हेयरस्टाइल और भी अच्छा है। इसे बनाना बिल्कुल आसान है। इसके लिए सेंटर पार्टिंग करें और सारे बालों को पीछे की तरफ ले जाकर बन बना लें। यहां देखें एक्ट्रेसेज का ये हेयरस्टाइल और इसे कैसे अलग-अलग तरह से बनाया जा सकता है...

आलिया भट्ट
यहां एक खूबसूरत साड़ी के साथ आलिया ने स्लीक सेंटर पार्टिंग बन बनाया है। जो बेहद शानदार लग रहा है। आप भी साड़ी के साथ ये हेयरस्टाइल ट्राय कर सकती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@stylebyami) on

श्रद्धा कपूर
सिर्फ स्लीक ही नहीं, आप मैसी सेंटर पार्टिंग बन भी बना सकती हैं। श्रद्धा से इसके टिप्स लें, उन्होंने सेंटर पार्टिंग करके बन बनाया है और आगे की तरफ से बालों के कुछ स्ट्रेंड्स निकाले हैं। अगर आपको माथा चौड़ा है तो आप भी मैसी बन बनाए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shraddhakapoor) on

ऐश्वर्या राय बच्चन
किसी फंक्शन में जा रही हैं और बालों को भी एक्सेसराइज करना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल बनाकर ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह गजरा लगाएं। गजरा आपकी खूबसूरती बढ़ा देगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aishwaryaraibachchan_arb) on

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान की तरह आप ये टाइट स्लीक बन भी ट्राय कर सकती हैं। अगर आपको फेस छोटा है तो ये हेयरस्टाइल बनाए, इससे चेहरा बालों से छिपेगा नहीं और आप फीचर्स उबर के सामने आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@therealkareenakapoor) on

हेयरस्टाइल आपके लुक को बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। इसलिए हमेशा अपने चेहरे के हिसाब से हेयरस्टाइल चुनें। हालांकि ये हेयरस्टाइल हर फेस कट पर सूट करती है, बस आपको मैसी बन और टाइट बन का ध्यान रखना होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर