Hina Khan Blue Eyes: Eid 2020 पर करें हिना खान के जैसा आई मेकअप, ब्लू आईज आईशैडो से बनाएं सबको दीवाना

Hina Khan Eye Makeup For Eid 2020: ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार हिना खान रमजान में भी फैशनसेंस में कोई कमी नहीं रख रही हैं। ईद से 3 दिन पहले वो अपने लुक से सबको चौंकाती दिखीं...

Hina Khan eye Makeup experiments For Eid 2020 Tv Actress looks STunning in New Glitter eye shadow
हिना खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी अदाकारा हिना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
  • हिना फैन्स के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं।
  • यही वजह है कि हिना को टीवी इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिना जाता है। 

हिना खान (Hina khan) उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं जो अक्सर अपने आउटफिट और मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। सोशल मीडिया पर टीवी अदाकारा हिना खान (TV Actress Hina khan)अपने फैन्स के साथ ऐसे ही एक्सपेरिमेंट वाले लुक्स की फोटोज शेयर करती रहती हैं। यही वजह है कि उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस में गिना जाता है। 
ये रिश्ता क्या कहलाता है(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं हिना खान रमजान के पाक महीने में घर पर रहकर अल्लाह की ईबादत में वक्त बिता रही हैं। हिना न सिर्फ रोजा रख रही हैं बल्कि फेस्टिवल के मौके पर वो अपने फैशनसेंस से फैन्स को भी प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। 
अब जैसा कि ईद(Eid 2020) में महज 3 दिन ही बाकी हैं। ऐसे में इस त्यौहार से पहले हिना खान अपने मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करती दिखीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hey.. A post shared by HK (@realhinakhan) on

ईद आने से पहले हिना खान ने अपने स्टनिंग आई मेकअप के फैन्स को चौंका दिया। रेड कलर का आउटफिट पहने हिना खान ने अपनी आंखों पर ब्लू कलर का ग्लिटर आईशैडो ट्राय किया है जो कि उनपर खूब जच रहा है। इसी के साथ हिना खान ने पीच लिपस्टिक और रोजी चीक्स कर अपने लुक को पूरा किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on


वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना खान ने इसी साल विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई फिल्म हैक्ड से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। हिना खान की एक शॉर्ट फिल्म Smartphone भी रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा भी हिना खान के पास पाइनपाइन में कई फिल्में हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर