नागिन-4 के लिए निया शर्मा नहीं हिना खान थीं पहली पसंद?, एकता कपूर का ऑफर ठुकराने से एक्ट्रेस को नहीं है अफसोस

Hina Khan Rejected Ekta Kapoor Naagin-4: हिना खान को टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस सीरियल नागिन-4 का ऑफर मिल चुका है। हालांकि हिना ने इसे ठुकरा दिया था...

Ekta kapoor Offered Naagin-4 To Hina Khan Before nia sharma But Tv Actress rejected
हिना खान और निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान लगभग 11 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।
  • खबर सामने आ रही है कि हिना खान को नागिन-4 का ऑफर मिला था।
  • हिना ने एकता कपूर के इस टीवी शो को करने से मना कर दिया था।

हिना खान आजकल अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खूब खबरों में बनी रहती हैं। कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बीच भी हिना खान सोशल मीडिया पर फैन्स के लिए काफी मजेदार और जानकारी भरी चीजें शेयर कर रही हैं। लगभग 11 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहीं हिना खान फिलहाल अपने करियर को एक्सप्लोर कर रही हैं। हिना अपने लिए अलग-अलग रोल चुन रही हैं वो टीवी सीरियल से दूर फिलहाल फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में अपीयरेंस देना पसंद कर रही हैं। तभी तो हिना खान ने टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेमस सीरियल नागिन-4 का ऑफर भी ठुकरा दिया था।
जी हां, एकता कपूर के सीरियल नागिन-4 की पहली पसंद हिना खान थी। उन्हें पहले इस टीवी शो का ऑफर दिया गया था लेकिन हिना ने इसे करने से इंकार कर दिया। हिना खान ने खुद नागिन-4 छोड़ने की बात का जिक्र किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

जैसा कि एकता कपूर के टीवी शो नागिन का हर सीजन सुपरहिट रहा है। न सिर्फ इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है बल्कि स्टार्स भी इसका हिस्सा बनने के लिए बढ़ चढ़कर आगे आए हैं। फिलहाल नागिन का चौथा सीजन छोटे परदे पर खूब धमाल मचा रहा है। इसी बीच हिना ने बताया, 'मुझे नागिन-4 का ऑफर मिला था लेकिन उस वक्त बात नहीं बन पाई। मुझे 11 साल के करियर में कई ऑफर मिले हैं और मैंने बहुत से उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। आप चाहते हुए भी कई बार किसी शो का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। भले ही मैंने नागिन में काम नहीं किया लेकिन मुझे इसका कोई अफसोस भी नहीं है।' 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_naagintv) on

हिना खान ने इसी इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा है कि उन्हें अगर नागिन-5 में यानि की अगले सीजन में काम करने का मौका मिलेगा तो वो जरूर इसका हिस्सा बनना चाहेंगी। आपको बता दें, हिना खान वैसे एकता कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। बिग बॉस के बाद वो टीवी शो कसौटी जिंदगी की-2 में दिखी थीं। इसमें हिना ने कोमोलिका का रोल निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर