Janhvi Kapoor Latest Photos: स्ट्रेपलेस ड्रेस में जान्हवी का दिखा ग्लैमरस लुक, थाई-हाई स्लिट में दिए ऐसे पोज

फैशन
Updated Nov 06, 2019 | 00:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Glamorous Photos of Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वे पर्पल ड्रेस पहने बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने शेयर की स्ट्रेपलेस ड्रेस में फोटोज
  • फैंस को पसंद आया जान्हवी कपूर का ये लुक
  • जान्हवी गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में आएंगी नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बॉलीवुड फिल्ममेकर बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बना रही हैं। अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने कई फैंस बना लिए। आज उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। जान्हवी फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं। फैंस उनके स्टाइल के दीवाने हैं।

हाल ही में जान्हवी ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की। यहां वे एक पर्पल स्ट्रेपलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं। ड्रेस का कलर तो खूबसूरत है ही, साथ ही जान्हवी भी इसमें बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। ये एक थाई-हाई स्लिट ड्रेस है। जान्हवी ने अपने लुक को मल्टीलेयर नेकलेसेज, मिडी रिंग्स और मैचिंग ब्रेसलेट्स से एक्सेसराइज किया है। मेकअप की अगर बात करें तो यहां जान्हवी ने लिपस्टिक के साथ अपनी आंखों को भी ड्रेमेटिक लुक दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoorslays__) on

 

जान्हवी ये ब्राइट येलो नेलपेंट ड्रेस से बिल्कुल कलर कॉर्डिनेटिंग लग रहा है। जान्हवी ने अपने बालों को एक मैसी पोनीटेल में बांधा है। उनका ये लुक फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। वे इस पर ब्यूटीफुल, प्रिटी, नाइस जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। इससे पहले जान्हवी ने अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में दिखेंगी। ये फिल्म पहली महिला भारतीय लड़ाकू पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिन्होंने कारगिर युद्ध में हिस्सा लिया था। इसमें पंकज त्रिपाठी उनके पिता के रूप में नजर आएंगे, वहीं अंगद बेदी उनके भाई का किरदार निभाएंगे। गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

 

जान्हवी, राजकुमार राव के साथ रूहीआफ्जा में भी काम करने वाली हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी। इसके अलावा वे कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में भी नजर आएंगी। इसकी शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं जान्हवी, करण जौहर की फिल्म तख्त का भी हिस्सा है। ये एक मल्टीस्टारर पीरियड फिल्म है, जिसमें उनके अलावा करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदारों में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर