Janhvi Kapoor Pics: पिंक कलर की साड़ी में बेहद हसीन दिखीं जान्हवी कपूर, अपने स्टाइल से बना रही हैं दीवाना

Janhvi Kapoor viral Pics: फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor 
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने हाल ही में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है।
  • उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही है।
  • जान्हवी इस साल दोस्ताना 2, रूही अफ्जा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस साल एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में दिखाई देंगी। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस फिल्मों को लेकर नहीं बल्कि अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनकी अदाएं वाकई कातिलाना है। यूजर्स लगातार उनकी इन तस्वीरों में कमेंट और लाइक कर रहे हैं। बता दें कि ज्यादातर यूजर्स उनकी इस तस्वीर पर दिल बनाकर रिएक्ट कर रहे हैं।

जान्हवी कपूर पिंक कलर की साड़ी में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- क्या मैं हमेशा के लिए साड़ी में रह सकती हूं। उनके इस कैप्शन देखने के बाद यूजर्स लगातार 'हां' रिएक्ट भी कर रहे हैं। इन तस्वीरों में वो पिंक कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने मांग टीका और चूड़ियां भी पहनी है। इसके साथ उन्होंंने न्यूड मेकअप किया है। जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

बता दें कि एक्ट्रेस इससे पहले भी कई बार साड़ी में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो ट्रेडिशनल लुक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस मॉर्डन लुक में भी खूब पसंद की जाती है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

फिल्मों की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस एक वेबसीरीज में नजर आईं थी। इसके अलावा इस साल एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ फिल्म रूही अफ्जा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो डबल रोल की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा दोस्ताना 2 और तख्त में भी नजर आएंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@rohanshrestha @eltonjfernandez Stylist - @devanshi.15 PR Agency- @hypenq_pro A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

बताया जा रहा है कि जल्द तख्त की शूटिंग शुरू होगी। पिछले दिनों करण जौहर शूटिंग शुरू करने से पहले लोकेशन देखते नजर आएं। वहीं फिल्म दोस्ताना 2 में जान्हवी के साथ कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर