Janhvi Kapoor Saree Photos: करीना कपूर जैसी सीक्विन साड़ी में दिखीं जान्हवी कपूर, आउटफिट में है खास ट्विस्ट

फैशन
Updated Dec 08, 2019 | 17:22 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Janhvi Kapoor Saree Pictures: हाल ही में जान्हवी कपूर, मनीष मल्होत्रा की एक सीक्विन साड़ी में नजर आईं। इससे पहले करीना कपूर खान भी इस तरह की साड़ी में दिख चुकी हैं।

Janhvi Kapoor Saree Photos: करीना कपूर खान जैसी सीक्विन साड़ी में दिखीं जान्हवी कपूर, आउटफिट में है एक खास ट्विस्ट
Janhvi Kapoor Saree Photos: करीना कपूर खान जैसी सीक्विन साड़ी में दिखीं जान्हवी कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर का साड़ी में दिखा देसी लुक
  • करीना कपूर खान भी इसी तरह की सीक्विन साड़ी में आ चुकी हैं नजर
  • जान्हवी की साड़ी में मनीष मल्होत्रा ने एक खास ट्विस्ट दिया है

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने पिछले साल ही फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन उससे काफी पहले से वे मीडिया के कैमरे में कैद होती आ रही हैं। जान्हवी का स्टाइल फैंस को बेहद पसंद है। वे कभी अपनी फैशन चॉइस से फैंस को निराश नहीं करती हैं। हाल ही में जान्हवी एक खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। खास बात ये थी कि इसी तरह की सीक्विन साड़ी में करीना कपूर खान भी दिख चुकी हैं। हालांकि जान्हवी की साड़ी में एक खास ट्विस्ट था।

दरअसल हाल ही में जान्हवी मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की एक लेवेंडर सीक्विन साड़ी में दिखीं। जान्हवी ने इस साड़ी में फोटोज शेयर की है।इस साड़ी में मनीष ने कुछ खास टच दिया। इस साड़ी में स्वरोस्की क्रिस्टल जड़े थे। जान्हवी ने इसके साथ मैचिंग ब्लाउज कैरी किया। उन्होंने अपने लुक को हैवी ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। हाईलाइटेड चीक्स के साथ वे सटल मेकअप में दिख रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो जान्हवी ने साइड पार्टिंग के साथ वेवी लुक में बालों को खुला रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@janhvikapoor) on

मनीष मल्होत्रा वर्ल्ड इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी जान्हवी की तस्वीरें पोस्ट की गई थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि हमारी बहुत पसंद की जाने वाली सीक्विन साड़ी को स्वरोस्की शीथिंग के साथ एक नया दिलचस्प अपडेट मिला है। जो ग्लैमर को बिल्कुल नए लेवल पर ले जा रहा है।

बता दें कि मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई ये सीक्विन साड़ी काफी लोकप्रिय है। इसे जान्हवी से पहले भी कई एक्ट्रेसेज पहन चुकी हैं। हालांकि जान्हवी वाली साड़ी में स्वरोस्की क्रिस्टल लगे थे, जो पहले वाली डिजाइन्स में नहीं थे। करीना के अलावा भूमि पेडनेकर और तारा सुतारिया भी मनीष मल्होत्रा की ऐसी सीक्विन साड़ी को कैरी कर चुकी हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manishmalhotra05) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bhumipednekar) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tarasutaria) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल आने वाली है। उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 की भी कुछ शूटिंग पंजाब में की है। इसके अलावा जान्हवी फिल्म रूहीआफ्जा में राजकुमार राव के साथ और करण जौहर की मल्टीस्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म तख्त में भी नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर