Worst-dressed celebs: काजोल से उर्वशी रौतेला तक, इस हफ्ते इन सेलेब्स के फैशन ने किया निराश

Worst-dressed actresses: इस हफ्ते कई सेलेब्स को स्टाइलिश आउटफिट्स में देखा गया, लेकिन काजोल, उर्वशी रौतेला जैसी कुछ डीवाज ने अपनी फैशन चॉइस से हमें निराश किया।

Worst-dressed celebs
Worst-dressed celebs  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • इस हफ्ते कुछ सेलेब्स का लुक काफी फीका रहा
  • काजोल ने एयरपोर्ट लुक से निराश किया
  • उर्वशी रौतेला का स्टाइल भी ओवर द टॉप लगा

फैशन और स्टाइल के लिए हम अक्सर बॉलीवुड को फॉलो करते हैं। इसी के जरिए हमें नए-नए ट्रेंड्स और स्टाइल के बारे में पता चलता है। रेड कार्पेट हो या एयरपोर्ट और जिम फैशन, सेलेब्स के लुक्स से हमें स्टाइल की क्लास मिलती रहती है। जहां ज्यादातर एक्ट्रेसेज अपने फैशन से इंप्रेस करने में कामयाब रहती हैं, वहीं कई बार उनका स्टाइल भी मात खा जाता है। इस हफ्ते देखें किन डीवाज ने अपने स्टाइल से हमें किया निराश...

काजोल
हाल ही में काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं। हमेशा अपनी स्टाइलिश आउटफिट्स से दीवाना बनाने वाली काजोल का स्टाइल यहां कुछ ऑफ लगा। वे एक वर्टिकल स्ट्राइप्स शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में दिखीं। जिसकी फुल स्लीव्ज थी, इसके साथ काजोल ने एक येलो स्कार्फ गले में डाला हुआ था। जो उनके लुक को बिगाड़ रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

तमन्ना भाटिया
तमन्ना की गिनती इंडस्ट्री की स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में की जाती है. लेकिन इस हफ्ते उनका फैशन फीका रहा। वे एक ब्राउन शीयर आउटफिट में नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने स्ट्रेपी थाई-हाई बूट्स पेयर किए। जिसने उनके पूरे लुक को खराब कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

उर्वशी रौतेला
लेटेस्ट आउटिंग में उर्वशी रौतेला का लुक ओवर द टॉप लगा। उन्होंने एक ब्लैक शिमरी हाई वेस्ट पैंट्स कैरी की थी, जिस पर गोल्डन डिटेलिंग थी। इसके साथ वे क्रॉप टॉप में नजर आईं, जिसमें बेल्ट-लुक दिया गया था। इसका शिमर लुक भी अजीब लग रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashirautela) on

फैशन को लेकर खास ध्यान देना जरूरी है। ज्यादा सिंपल या ज्यादा चमक-दमक आपके लुक को बिगाड़ सकती है। वहीं गलत एक्सेसरीज और फुटवेयर्स भी स्टाइल खराब करने के लिए जिम्मेदार है। इन एक्ट्रेसेज के लुक में भी यही समस्या हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर