Khushi Kapoor New Photo: ब्लू शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं खुशी कपूर, दिखा ग्लैमरस अंदाज

फैशन
Updated Dec 24, 2019 | 10:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Khushi Kapoor Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने नजर आईं जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

Khushi Kapoor
Khushi Kapoor 
मुख्य बातें
  • खुशी कपूर इन दिनों क्रिसमस की छुट्टी के मौके पर मुंबई आईं हुईं हैं
  • खुशी हाल ही में मुंबई में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं
  • इस दौरान खुशी ब्लू कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने हुए थीं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। इस साल खुशी अपनी पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गईं लेकिन अब वो क्रिसमस के मौके पर ब्रेक लेकर मुंबई आईं हुईं हैं। 

हाल ही में उनकी नई तस्वीरें सामने आईं हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान खुशी ब्लू कलर की फुल स्लीव्स ड्रेस में नजर आईं जिसके साथ वो पतली बेल्ट लगाए हुए थीं। इस शॉर्ट ड्रेस के साथ खुशी ने न्यूड हील्स पहनी और ब्लैक कलर का छोटा बैग लिया कैरी किया। वहीं उन्होंने मिडल पार्टिंग के साथ उन्होंने अपने बालों को खुला रखा। खुशी ने इसके साथ लाइट मेकअप किया और लाइट ऑरेन्ज रंग की लिपस्टिक का इस्तेमाल किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap) on

 

इससे पहले जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर के साथ देश लौटते हुए स्पॉट हुईं थीं। इसके बाद उनकी और जान्हवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें दोनों बहनों के मिलने की एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी। इस फोटो में खुशी जान्हवी को गोद में लिए नजर आ रही थीं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। बता दें कि इससे पहले जान्हवी खुशी से मिलने न्यूयॉर्क गईं थीं जहां दोनों साथ में क्वालिटी समय बिताती दिखी थीं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

वहीं दोनों बहनों का एक जैसा टैटू है। खुशी ने अपनी कमर पर ईविल- आई कै टैटू बनवाया था इसके बाद जब जान्हवी न्यूयॉर्क से लौटीं तब उनकी कमर पर भी ठीक वैसा ही टैटू था। मालूम हो कि खुशी इस साल पढ़ाई करने के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हुईं हैं और जान्हवी अक्सर उन्हें याद करते हुए उनकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर