Malaika Arora New Photos: शॉर्ट ड्रेस में दिखा मलाइका का ग्लैमरस अंदाज, इन खूबसूरत तस्वीरों से चलाया जादू

Malaika Arora Photo: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मलाइका की ये तस्वीरें उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

Malaika Arora
Malaika Arora 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं
  • इन तस्वीरों में मलाइके बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं
  • मलाइका की तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भले ही लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन वो लाइमलाइट और चर्चा से कभी दूर नहीं होती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं।

मलाइका एक बार फिर अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। मलाइका ने अपनी जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो बेज ड्रेस पहने नजर आ रहीं हैं जिसपर सीक्विन वर्क है। इस स्टीप नेकलाइन और बिशप स्लीव्स की शॉर्ट ड्रेस में मलाइका काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ मलाइका ने मैचिंग हेयरबैंड लगाकर अपने वेवी बालों को खुला रखा। उन्होंने न्यूड मेकअप कर इसके साथ हील्स पहनीं। इस लुक में मलाइका बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

मलाइका की ये तस्वीरें ना केवल उनके फैंस को बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहीं हैं और वो लगातार कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इन तस्वीरों में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं तो कुछ का कहना है कि वो उन्हें इंस्पायर करती हैं। इंस्टाग्राम पर मलाइका के 10.5 मिलियन यानी 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

मालूम हो कि मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और उम्र में उनसे करीब 12 साल बड़ी हैं जिसे लेकर उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। मलाइका ने पिछले साल अर्जुन के बर्थडे पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। हाल ही में उन्होंने नया साल भी अर्जुन के साथ ही सेलिब्रेट किया। मलाइका ने न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन को किस करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर