Fashion Face-Off: जब एक जैसे स्टाइल में दिखीं नीता अंबानी और टीना अंबानी, देखें- किसके लुक ने जीता दिल

Nita Ambania and Tina Ambani Fashion: नीता अंबानी और टीना अंबानी दोनों ही अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। देखें वो 10 मौके जब दोनों इंडियन आउटफिट में नजर आईं।

Nita Ambani and Tina Ambani with their Husband
Nita Ambani and Tina Ambani with their Husband  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं नीता अंबानी
  • फैशन के मामले में टीना अंबानी भी नहीं हैं कम
  • देखें दोनों की खूबसूरत फोटोज

फैशन और स्टाइल की बात करें तो ना केवल बॉलीवुड सेलेब्स बल्कि कई बिजनेसवुमन और बिजनेसमैन की पत्नियां भी इस मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। आज हम बात करेंगे मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी की।

नीता अंबानी और टीना अंबानी दोनों ही अक्सर चर्चा में रहती हैं। अलग- अलग मौके के मुताबिक दोनों कभी साड़ी में नजर आती हैं, कभी सूट में तो कभी लहंगे में। देखें दोनों की ये खूबसूरत फोटोज और खुद फैसला करें कि कौन किसपर भारी पड़ रहा है। इन तस्वीरों में दोनों लहंगा पहने नजर आ रही हैं। जहां नीता अंबानी ने इसके साथ बालों को बांधा और बन बनाया तो वहीं टीना अंबानी ने मिड पार्टिंग के साथ बालों को खुला रखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Mukesh Ambani (@mukeshambanioffcial) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tina.M.Ambani (@tinamunim.ambani_offfanclub) on

इस फोटो में नीता अंबानी लाइट यलो कलर का सूट पहना और उसके साथ बालों को खुला रखते हुए हल्का मेकअप किया। वहीं टीना वाइब्रेंट येलो कलर के सूट के साथ खुले बालों में नजर आईं। दोनों ही अपने लुक्स में काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NITA AMBANI (@nitaambani9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tina.M.Ambani (@tinamunim.ambani_offfanclub) on

इस फोटो में नीता ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं जिसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा और आई मेकअप के साथ हल्का मेकअप किया, इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं टीना अंबानी इसमें पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने भी अपने बालों को खुला रखा है और आई मेकअप के साथ हल्का मेकअप किया है। टीना भी इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NITA AMBANI (@nitaambani9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tina.M.Ambani (@tinamunim.ambani_offfanclub) on

इन फोटोज में नीता और टीना अंबानी दोनों ही लहंगा पहने नजर आ रही हैं। जहां नीता अंबानी ने इसके साथ अपने बालों को हाफ टाई करते हुए गले में हैवी जूलरी पहनी, मांग टीका लगाया और मेकअप किया वहीं टीना अंबानी ने बालों को खुला रखा और गले में हल्की जूलरी पहली और लाइक मेकअप किया। दोनों का लुक अपने आप में काफी अच्छा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Only Ethnic. (@onlyethnic) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tina Ambani (@tinaambaniofficial) on

नीता और टीना दोनों का स्टाइल अलग है और अपने आप में खूबसूरत है। इस फोटो में भी दोनों लहंगा पहने दिख रही हैं, जबकि दोनों का स्टाइल पूरी तरह अलग है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NITA AMBANI (@nitaambani9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Tina Ambani (@tinaambaniofficial) on

तो अब दोनों की इन खूबसूरत फोटोज से आप खुद फैसला करें कि आपको किसका स्टाइल ज्यादा पसंद आया और किसने आपका दिल जीता।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर