Priyanka Chopra Photos: प्रियंका चोपड़ा ने करवाया अपनी भांजी से मेकअप, देखें उनका प्रिंसेज मेकओवर

फैशन
Updated May 05, 2020 | 13:40 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Priyanka Chopra Makeup Photos: प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें उनकी भांजी उनका मेकअप करते हुए नजर आ रही हैं।

 Priyanka Chopra Makeup Photos
Priyanka Chopra Makeup Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मेट गाला हुआ स्थगित तो प्रियंका ने घर पर करवाया मेकअप
  • प्रियंका की भांजी ने दिया उन्हें खास लुक
  • इस साल की थीम बताई 'प्रिटी प्रिटी प्रिंसेज'

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय हो चुकी हैं। अब बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी उनका रुतबा है। हॉलीवुड के बड़े इवेंट्स में प्रियंका के लुक की जबरदस्त चर्चा रहती है। पिछले साल मेट गाला में प्रियंका ने मैड हैटर से इंस्पायर लुक अपनाया था। हेयरस्टाइल से लेकर उनके मेकअप तक, वे मेट गाला में छाई हुई थीं। इस साल कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए मेट गाला स्थगित कर दिया गया है, जो इस साल 4 मई को होना था। लेकिन प्रियंका ने इस बार मई के पहले मंडे को घर पर ही मेकअप लुक कैरी किया।

इस लुक की खास बात ये थी कि उनका मेकअप उनकी भांजी ने किया है। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की है। जिसमें उन्होंने मई के पहले मंडे (अमेरिका के टाइम के हिसाब से) पर अपना लुक दिखाया है। साथ ही उन्होंने इस साल की थीम प्रिटी प्रिटी प्रिंसेज बताई है।

पहली फोटो में प्रियंका की भांजी उन्हें ताज पहना रही हैं और प्रियंका हैरान होने वाला रिएक्शन दे रही हैं। दूसरी फोटो में वे पीसी का आई मेकअप करते हुए दिख रही हैं। वहीं आखिरी फोटो में आप प्रियंका का खास मेकअप देख सकते हैं, जिनमें उनका विंग्ड लाइनर अलग से दिख रहा है। प्रियंका ने इसके साथ लिखा, 'मई का पहला मंडे। इस साल की थीम: प्रिटी प्रिटी प्रिंसेज। ग्लैम और क्रिएटिव डायरेक्शन बाई कृष्णा स्काई।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
No gym, no problem. @sky.krishna @divya_jyoti A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन के दौरान वे अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में क्वारेंटाइन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी भांजी के साथ एक और वीडियो शेयर की थी, जिसमें वे वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन इस दौरान उन्होंने वेट लिफ्टिंग के लिए डम्बल्स की बजाए अपनी क्यूट भांजी को चुना।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका आखिरी बार शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। इसके अलावा वे अमेरिकन एक्ट्रेस मिंडी केलिंग के साथ एक वेडिंग कॉमेडी में भी नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर