Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी से सीखे साड़ी लुक में कैसे दिखे हॉट, शादी-पार्टी के लिए डीवा जैसे हों तैयार

Shilpa Shetty Fashion Statement Saree Looks: शिल्पा शेट्टी अपने फैशनेबल अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। आइए आज सीखें कैसे ट्रेडिशनल साड़ी लुक में शिल्पा जैसे दिखे हॉट...

Shilpa Shetty Bollywood Diva Hot fabulous Desi look Ethnic Fashion Statement Saree choices Check pictures
शिल्पा शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबके होश उड़ाती दिखती हैं।
  • बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा को बखूबी आता है कैसे अपने लुक की तरफ सबका ध्यान खींचना है।
  • आइए एक नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी के 5 सबसे हॉट साड़ी लुक पर।

शिल्पा शेट्टी को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ स्टनिंग फैशनसेंस के लिए भी जाना जाता है। शिल्पा अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबके होश उड़ाती दिखती हैं। बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि उन्हें अपने लुक की तरफ कैसे सबका ध्यान खींचना है। तभी तो रियलिटी शो से लेकर इवेंट, पार्टीज, वेडिंग और फेस्टिवल तक में शिल्पा अपने फैशनेबल अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। 
शिल्पा अक्सर ट्रेडिशनल साड़ी लुक में दिखती हैं लेकिन इस सिंपल देसी अवतार में वो हॉटनेस का तड़का जरूर लगाती हैं। आइए एक नजर डालते हैं शिल्पा शेट्टी के 5 सबसे हॉट साड़ी लुक पर। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं...
पिंक कलर साड़ी में ऐसे दिख सकते हैं स्टनिंग
शिल्पा शेट्टी इस गुलाबी साड़ी में बहुत सुंदर लगी थीं। इसे उन्होंने मैचिंग फुल आस्तीन वाले ब्लाउज के साथ पहना है। ब्लाउज पर सीक्विन वर्क है जो कि इसे और आकर्षक बना रहा है। साथ ही शिल्पा की साड़ी के चारों ओर एक लाइनिंग वाली रफल बॉर्डर है और इस लुक को पूरी करते हुए उन्होंने ग्लैमरस कमर बेल्ट पहनी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

पेस्टल साड़ी पहन ऐसे हों शादी के लिए तैयारी
अगर आपको लगता है कि पेस्टल कलर साड़ी में पीछे हैं तो शिल्पा शेट्टी का ये लुक जरूर देखें। बॉलीवुड डीवा शिल्पा इस पेस्टल नंबर साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी की साड़ी पर लेस वर्क और फ्लोरल पैच वर्क बॉर्डर है। साथ ही उन्होंने इसे और आकर्षक बनाने के लिए स्ट्रेप वाला ब्लाउज चुना है। तो कि शिल्पा के लुक को और भी ब्यूटीफुल बना रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

पार्टी में पहने शिल्पा शेट्टी की तरह ब्लैक साड़ी
अगर आप किसी पार्टी में जा रहे हैं तो शिल्पा शेट्टी की ये काली कलर की लाइनिंग साड़ी वाला लुक जरूर देख लें। इस साड़ी को शिल्पा ने मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया है जो कि उनको बेहद सुंदर लुक दे रहा है। साथ इस शिल्पा शेट्टी ने चंकी सिल्वर इयररिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

ट्राय करें ये धोती पैंट स्टाइल साड़ी
शिल्पा शेट्टी अक्सर धोती पैंट स्टाइल साड़ी में भी खूब नजर आती हैं। जो कि ना सिर्फ एकदम हटकर दिखती है बल्कि उन्होंने स्टनिंग लुक भी देती है।  इस यलो कलर साड़ी को शिल्पा ने एक मैचिंग ब्लाउज के साथ पहना है। साथ ही इसमें उन्होंने बेल्ट की तरह बॉर्डर का इस्तेमाल किया है। सिल्वर ईयररिंग्स और मेटेलिक हील्स पहनकर शिल्पा ने अपना ये धोती पैंट साड़ी लुक पूरा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

वाइट साड़ी में ऐसे दिखें ग्लैमरस
शिल्पा शेट्टी ने ये प्रिंटेट वाइट कलर की साड़ी रियलिटी शो में पहनी थी। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया था। शिल्पा इस लुक में सिंपल लेकिन बेहद अट्रेक्टिव दिखी थीं। सिंपल फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनकर शिल्पा ने इसे बन हेयर स्टाइल से पूरा किया था और मैचिंग के लिए सफेद गुलाब भी बालों में लगाए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर