Suhana Khan Latest Photos: क्रॉप टॉप और डेनिम जैकेट में दिखा सुहाना खान का कूल स्टाइल, शनाया के साथ आईं नजर

फैशन
Updated Jan 08, 2020 | 12:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Latest Photos of Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan: सुहाना खान इन दिनों वेकेशन के लिए भारत आई हुई हैं। हाल ही में वे स्टाइलिश अवतार में शनाया कपूर के साथ मूवी देखने पहुंचीं।

Suhana Khan Latest Photos
Suhana Khan Latest Photos  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुहाना खान की नई फोटोज हुईं वायरल
  • शनाया कपूर के साथ मूवी देखने पहुंची थीं सुहाना
  • सुहाना वेकेशन मनाने घर आई हुई हैं

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की तरह उनका परिवार भी बहुत मशहूर है। किंग खान के तीनों बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम की गिनती इंडस्ट्री के टॉप स्टार किड्स में की जाती है। अबराम अभी स्कूल में हैं, वहीं आर्यन और सुहाना बाहर अपने कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं। सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इन दिनों वे वेकेशन के लिए भारत आई हुई हैं।

सुहाना सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं और अक्सर उनकी फोटोज वायरल होती रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ नई फोटोज सामने आई हैं। जिसमें वे बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। सुहाना यहां कैजुअल अवतार में नजर आईं। उन्होंने एक ब्लैक बैगी पैंट्स के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप कैरी किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#SuhanaKhan snapped at the movies in #mumbai tonight #paparazzi #pictureperfect #instadaily #manavmanglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#suhanakhan snapped bestie #shanayakapoor home last night in juhu #viralbhayani @viralbhayani A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

उन्होंने अपने लुक को ब्लैक स्नीकर्स और स्लिंग बैग से पूरा किया। ब्लैक की मोनोटोनी को तोड़ने के लिए सुहाना ने अपने लुक को एक ब्लू डेनिम जैकेट से लेयर किया है। उनका ये लुक काफी कूल है। इस दौरान वे ग्लोसी लिप्स के साथ सटल मेकअप में दिख रही हैं। उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ खुला रखा है। दरअसल सुहाना अपनी फ्रेंड और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ मूवी देखने पहुंची थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#ShanayaKapoor #SuhanaKhan snapped post movie with close friends in Mumbai today #instadaily #ManavManglani A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

शनाया भी यहां ब्लू रिप्ड डेनिम्स के साथ ब्लैक स्वेटशर्ट में स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने हूप ईयररिंग्स से अपने लुक को एक्सेसराइज किया था। दोनों ही फ्रेंड्स कूल अंदाज में दिख रही थीं। बता दें कि सुहाना भी अपने पिता की तरह एक्टिंग में कदम रखना चाहती हैं, हालांकि इससे पहले वे अपनी पढ़ाई पूरी करेंगी। कुछ वक्त पहले ही सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू रिलीज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर