Urvashi Rautela Bikini photo: बिकिनी में उर्वशी रौतेला ने शेयर की बोल्ड फोटो, बालों में फूल लगाए दिखाई अदा

Bikini photo of Urvashi Rautela: लॉकडाउन के दौरान उर्वशी रौतेला ने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। जिसमें वे बिकिनी पहने बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।

Urvashi Rautela bikini photo
Urvashi Rautela bikini photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • उर्वशी रौतेला ने शेयर की फोटो
  • बिकिनी पहने दिखाई अदाएं
  • उर्वशी आखिरी बार फिल्म पागलपंती में नजर आईं थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। इसी के जरिए वे अपने फैंस को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट देती रहती हैं। उर्वशी को उनकी बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। वे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन है। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक फोटोज पोस्ट कर रहे हैं।

हाल ही में उर्वशी ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वे एक ब्लू बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। इस हॉल्टर नेक बिकिनी में उर्वशी बेहद हॉट लग रही हैं। उन्होंने इसे एक ब्लैक स्कार्फ से लेयर किया है। खुले बालों में कान के पीछे फूल लगाए उर्वशी की अदाएं देखने लायक हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेज से पूरा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashirautela) on

इसके थ्रोबैक फोटो साथ उर्वशी ने लिखा कि खुशी के बीते पलों के बारे में सोच रही हूं। बाकी किसी भी वक्त से ज्यादा अभी सकारात्मक और मजबूत बने रहना जरूरी है। साथ मिलकर हम इस समय को पार कर सकते हैं। उर्वशी अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। यहां देखें उनकी कुछ बिकिनी फोटोज-वीडियोज...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashirautela) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashirautela) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashirautela) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@urvashirautela) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो उर्वशी पिछले साल ही फिल्म पागलपंती में नजर आईं थीं। जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज की ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई थी। इससे पहले वे साल 2018 में फिल्म हेट स्टोरी 4 में लीड रोल में नजर आ चुकी हैं। उर्वशी ने फिल्म सिंह साब द ग्रेट से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर