ब्रैड पिट को डेट नहीं कर रही हैं एक्ट्रेस आलिया शौकत, कहा- 'हम केवल अच्छे दोस्त हैं'

हॉलीवुड
आईएएनएस
Updated Jun 27, 2020 | 22:50 IST

Alia Shaukat And Brad Pitt: आलिया शौकत और ब्रैड पिट के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही है। अब आलिया ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें खारिज किया है। आलिया ने कहा है कि वह और ब्रैड पिट अच्छे दोस्त हैं।

Brad Pitt, Alia Shaukat
Brad Pitt, Alia Shaukat 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस आलिया ने ब्रैड पिट को डेट करने की खबरों को खारिज किया है।
  • आलिया ने कहा है कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।
  • आलिया को पिछले साल, ब्रैड के साथ लॉस एंजेलिस के एक प्लेहाउस से निकलते समय देखा गया था।

मुंबई. एक्ट्रेस आलिया शौकत ने अभिनेता ब्रैड पिट को डेट करने की खबरों को खारिज किया है। आलिया ने खबरों का खंडन करते हुए कहा कि 'हम सिर्फ दोस्त' हैं। पिछले साल, ब्रैड के साथ लॉस एंजेलिस के एक प्लेहाउस से निकलते समय की दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई थीं। इसके बाद से  दोनों के बीच रोमांस को लेकर कयास लगाए जाने लगे।

आलिया ने 'वल्चर' को दिए इंटरव्यू  में बताया- 'हम डेट नहीं कर रहे हैं, हम सिर्फ दोस्त हैं।"उन्होंने कहा कि शुरू में उनके दोस्त भी उनके रिश्ते के बारे में जानने को उत्सुक थे। आलिया ने कहा कि वे पूछा करते थे कि क्या चल रहा है? 

आलिया कहती हैं- 'उन्हें लगता था कि सबकी निगाहें उन पर हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि डायरेक्टर स्पाइक जॉन्जे ने उन्हें ब्रैड से मिलवाया था और ब्रैड से उनकी दोस्ती हो गई। अभिनेता ने उन्हें अपने दोस्तों से भी मिलवाया था और उनकी दोस्ती गहराती चली गई।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Brad Pitt (@bradpittofflcial) on

भारतीय मूल की लड़की के साथ जुड़ा था नाम
आलिया से पहले ब्रैड पिट और भारतीय मूल की सत हरी को डेट करने की खबर आई थी।  'US वीकली' की रिपोर्ट के मुताबिक सत हरी से एक साल पहले से मिलना शुरू किया था। दोनों को  कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक एनुअल बेनेफिट एंड आर्ट ऑक्शन में दोनों को एक साथ देखा गया था।

ईऑनलाइन द्वारा जारी रिपोर्ट में ब्रैड और सत हरी के साथ होने की सभी अटकलों को गलत बताया गया था। वे दोनों एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।  सत हरी एक धार्मिक गुरु और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। भारत में रहने के दौरान उन्होंने बहुमुल्य रत्नों से जुड़ी शिक्षा हासिल की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
What are you most thankful for today? A post shared by Brad Pitt (@bradpittofflcial) on

एक्स वाइफ के भी आई करीब 
ब्रैड पिट और उनकी एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन के साथ करीबियों की खबर आई थी। कु रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये कपल फिर शादी कर सकता है। दोनों को स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में देखा गया था। 

ब्रैड पिट को जब अवॉर्ड मिला तब जेनिफर उनके लिए तालियां बजा रही थीं।  इसके अलावा ब्रैड पिट जेनिफर एनिस्टन के 50वें जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुए थे। ब्रैड पिट ने पहली शादी जेनिफर एनिस्टन के साथ साल 2000 में रचाई थी।  ब्रैड पिट ने जेनिफर से साल 2006 में तलाक के बाद एंजेलीना जॉली के साथ शादी रचाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर