Brad Pitt Affair: फिर चर्चा में है ब्रैड पिट की लव लाइफ, इस इंडियन लड़की को कर रहे हैं डेट

हॉलीवुड
Updated Sep 27, 2019 | 21:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Brad Pitt Affair: हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट इन दिनों अपनी लव लाइफ के कारण एक बार फिर से चर्चा में हैं। ब्रैड पिट एक भारतीय मूल की लड़की को डेट कर रहे हैं। दोनों एक साल पहले मिले थे।

Brad Pitt
Brad Pitt  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • एंजेलिना जॉली से तलाक लेने के बाद से ही ब्रैड पिट की लव लाइफ चर्चाओं में है।
  • सत हरी खालसा को सुपरस्टार ब्रैड पिट की नई गर्लफ्रैंड कहा जा रहा है।
  • कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक एनुअल बेनेफिट एंड आर्ट ऑक्शन में दोनों को एक साथ देखा गया था।

मुंबई.  सत हरी खालसा कौन है? बीते हफ्ते में इस नाम ने अमेरिकी वेबसाइट्स पर अपनी अच्छी खासी जगह बना ली है। कई रिपोर्ट्स में उन्हें सुपरस्टार ब्रैड पिट की नई गर्लफ्रैंड कहा जा रहा है। इन चर्चाओं के साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि 55 वर्षीय यह सिंगल अभिनेता एक बार फिर से मिंगल होने की तैयारी में हैं। 

एंजेलिना जॉली से तलाक लेने के बाद से ही अभिनेता के लव लाइफ की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। 'अस वीकली' ने हाल ही में उजागर किया है कि अभिनेता ने सत हरी से एक साल पहले से मिलना शुरू किया था और उनकी यह मुलाकात वक्त के साथ बढ़ती जा रही है।

ईऑनलाइन द्वारा जारी रिपोर्ट में ब्रैड और सत हरी के साथ होने की सभी अटकलों को गलत बताया गया था। वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इसपर जारी रिपोर्टों ने फिर से अटकलों को हवा दे दी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#New Brad Pitt at the @onceinhollywood Mexico City Premiere 12th August. #Bradpitt #OnceUponATimeInHollywood A post shared by Brad Pitt (@bradpittoffcial) on

ज्वेलिरी डिजाइनर हैं सत हरी
सितंबर के कंजर्वेटरी ऑफ म्यूजिक एनुअल बेनेफिट एंड आर्ट ऑक्शन में दोनों को एक साथ देखा गया था। सत हरी एक धार्मिक गुरु और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। भारत में रहने के दौरान उन्होंने बहुमुल्य रत्नों से जुड़ी शिक्षा हासिल की थी।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी ज्वेलरी ब्रांड का नाम भी अमृत है। US वीकली के एक सूत्र ने बताया, "वह काफी मजबूत और अच्छे विचारों वाली महिला हैं।" हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली आपसी समझ के बाद साल 2016 में अलग हो गए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#New Brad Pitt at 76th Venice Film Festival for @adastramovie 29th August. #Bradpitt #Adastra #Venice A post shared by Brad Pitt (@bradpittoffcial) on

ब्रैड पिट ने की है दो शादियां 
ब्रैड पिट ने दो शादियां की है। ब्रैड पिट ने पहली शादी जेनिफर एनिस्टन के साथ साल 2000 में रचाई थी।  ब्रैड पिट ने जेनिफर से साल 2006 में तलाक के बाद एंजेलीना जॉली के साथ शादी रचाई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ब्रैड पिट अब क्वेंटिन टैरेंटिनो की फिल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड में नजर आए थे। इसमें ब्रैड पिट के अलावा लियोनार्डो डि कैप्रियो भी थी। ये फिल्म 15 अगस्त में रिलीज हुई थी।    

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर