Mahabharat Facts: 'महाभारत' में गोगा कपूर ने निभाया था कंस का रोल, बॉलीवुड के खूंखार विलेन में होती थी गिनती

Goga Kapoor: महाभारत में कंस का रोल निभाने वाले गोगा कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। महाभारत में काम करने के बाद लोग उन्हें रोककर देवकी के बारे में ये सवाल पूछा करते थे।

Goga Kapoor
Goga Kapoor 
मुख्य बातें
  • 'महाभारत' में गोगा कपूर ने निभाया था कंस का रोल
  • गोगा कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी किया था काम
  • साल 2011 में लंबी बीमारी के बाद हो गया था निधन

देश में इस समय लॉकडाउन  है और फिल्मों के साथ- साथ टीवी सीरियल्स की शूटिंग भी रुकी हुई है। इस दौरान दर्शकों की डिमांड पर बी.आर चोपड़ा की महाभारत का फिर से टेलिविजन पर प्रसारण किया गया। शो को फिर से प्रसारित किए जाने के बाद से इससे और इसके एक्टर्स से जुड़े किस्से सामने आ रहे हैं।

महाभारत में कंस का रोल निभाने वाले एक्टर गोगा कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। लंबी बीमारी के बाद 3 मार्च 2011 को मुंबई में उनका निधन हो गया था। गोगा कपूर का असली नाम रविंदर कपूर था जिन्होंने कई अंग्रेजी प्ले में काम किया। साथ ही वो थियेटर में भी काम करते थे। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया जिनमें से ज्यादातर में वो विलेन के रोल में ही नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by R.T.CHAWLA (@rt.chawla) on

महाभारत में किया कंस का रोल

गोगा कपूर ने महाभारत में अपने कंस के रोल को इतनी अच्छी तरह निभाया था कि लोग उनमें कंस की ही छवि देखने लगे थे और उन्हें कंस मानने लगे थे। एक वेबसाइट के मुताबिक गोगा कपूर ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वो जहां भी जाते हैं लोग उनसे पूछते है कि उन्होंने अपनी बहन देवकी पर अत्याचार क्यों किया? 

1971 में मिली पहली फिल्म

गोगा बेहतरीन एक्टर थे और इसके चलते उन्हें जल्द ही बॉलीवुड में काम मिल गया और साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ज्वाला में वो नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और कभी मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिसमें जंजीर, यादों की बारात, हेरा फेरी, कयामत से कयामत तक, तूफान, खून पसीना, घाटा, मिस्टर नटवरलाल, दोस्ताना, शान, याराना, लावारिस, सत्ते पे सत्ता, शक्ति, कुली, बेताब, अग्निपथ, हातिमताई, शोले और तूफान, शक्तिमान, रिफ्यूजी, हिंदुस्तान की कसम, रन और चंद्रमुखी जैसी फिल्मों में काम किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shemaroo (@shemarooent) on

अमिताभ की फिल्म में निभाया अहम रोल

गोगा कपूर ने साल 1989 में अमिताभ बच्चन की फिल्म तूफान में काम किया था जिसमें उन्होंने विलेन तूफान सिंह का रोल निभाया था। मनमोहन देसाई की ये फिल्म सबसे चर्चित सुपरहीरो फिल्म थी। बॉक्सऑफिस पर तो यह फिल्म बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन गोगा कपूर के रोल को बहुत पसंद किया गया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर