Aditi Malik Father Death: Kahani Ghar Ghar Ki एक्ट्रेस अदिति मलिक के पिता का निधन, पति Mohit Malik ने दी खबर

mohit malik Wife Aditi Malik father Passed away: अदिति मलिक टीवी सीरियल से दूरी बना चुकी हैं उनको आखिरी बार साल 2012 में एक टीवी शो में देखा गया था...

Aditi Malik father death| Aditi Malik kahani ghar ghar ki| Aditi Malik Miilee| Aditi Malik TV Actress father death| Aditi Malik Mohit Malik| अदिति मलिक के पिता का निधन|
अदिति मलिक और मोहित मलिक। 
मुख्य बातें
  • अदिति मलिक एक टेलीविजन अभिनेत्री और उद्यमी हैं।
  • एक्ट्रेस को शरारत और कहानी घर घर की शोज से पॉपुलैरिटी मिली थी।
  • खबर है कि अदिति के पिता का निधन हो गया है।

माता-पिता को खोना सभी के लिए इमोशनल और सबसे मुश्किल चीजों में से एक है। जब भी कोई अपने माता-पिता को खो देता है, तो ऐसा लगता है कि जीवन ठहर सा गया है। हाल ही में, टीवी अभिनेत्री अदिति मलिक ने भी अपने पिता को खो दिया था, इस खबर की जानकारी उनके पति और अभिनेता मोहित मलिक ने सोशल मीडिया पर दी। जैसा कि कुछ महीने पहले ही अदिति और मोहित ने अपने पहले बच्चे एकबीर(बेटे) का स्वागत किया था और अब कपल के घर से ये दुखद खबर सामने आ रही है। 

सोशल मीडिया पर अदिति और मोहित ने एक ही नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने पुष्टि की कि अभिनेत्री ने अपने पिता को खो दिया है। नोट में लिखा है, 'हम सभी शुभचिंतकों को बताना चाहते हैं कि हमने दो दिन पहले अपने पिता को खो दिया है। यह एक अपूरणीय क्षति है! हालांकि, हम जानते हैं कि वह एक फाइटर थे। उन्होंने लड़ाई लड़ी, फिर भी यह समय था जाने के लिए। कितना दर्द होता है, हम जानते हैं। ह एक बेहतर जगह पर होंगे और हम उन्हें जल्द ही देखेंगे, हमारे अगले जन्मों में, एक बार फिर से हमारा पालन-पोषण करते हुए, हमें रास्ता दिखाते हुए और हमारा मार्गदर्शन करते हुए! हम आपसे प्यार करते हैं पापा और वादा करते हैं कि हम हमेशा मुस्कुराते रहेंगे, क्योंकि आपको यह पसंद रहा है! आपकी बेटी अदिति और बेटा मोहित।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@additemalik)

इस इमोशनल नोट के साथ मोहित और अदिति ने अपने दिवंगत पिता और मां के साथ एक खुशनुमा तस्वीर भी शेयर की है। मोहित ने अपनी आईजी स्टोरीज में अदिति के पिता के साथ गोद भराई समारोह की तस्वीरें शेयर की है। 

टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा, सुरभि चंदना, निवेदिता बसु, असिता धवन और कपल के इंडस्ट्री के कई फ्रेंड्स ने इस दुखद खबर पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, अदिति-मोहित ने उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया है।

आपको बता दें, कि अदिति एक टेलीविजन अभिनेत्री और उद्यमी हैं। उनको शरारत और कहानी घर घर की शोज से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2000 के दशक की शुरुआत में की थी। हालांकि अब वो टीवी जगत से दूरी बना चुकी हैं। आखिरी बार उनको साल 2012 में 26/12 टीवी शो में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर