रामायण और महाभारत के बाद Shri Krishna की भी हुई वापसी, जानिए किस समय पर होगा प्रसारण

Shri Krishna to make a comeback on doordarshan: रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा' की भी टीवी पर वापसी होने जा रही है।

Shri Krishna
Shri Krishna 

Shri Krishna to make a comeback on doordarshan: रामायण और महाभारत के बाद अब रामानंद सागर के धारावाहिक 'श्रीकृष्‍णा' की भी टीवी पर वापसी होने जा रही है। लॉकडाउन के दौरान दर्शक इस धारावाहिक का भी आनंद ले सकेंगे। रामायण और महाभारत को मिले अभूतपूर्व प्‍यार के बाद दूरदर्शन ने श्रीकृष्‍णा शो के पुन: प्रसारण का फैसला लिया है। प्रसार भारती की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि यह शो किस समय प्रसारित होगा इसकी जानकारी अभी नहीं है। 

रामानंद सागर का लोकप्रिय सीरियल श्रीकृष्‍ण दूरदर्शन पर 1993 से 1996 के बीच प्रसारित किया गया था। इस सीरियल में भगवान श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी. बनर्जी ने न‍िभाया था। सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। एक समय में घर घर में पहचाने जाते थे। लोग उन्‍हें भगवान कृष्‍ण ही समझते थे और उनकी पूजा करते थे। 

रामायण के बाद बाद वह 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' जैसे धारावाहिकों में भी नजर आए और इन सभी धारावाहिकों में उन्‍हें भगवान कृष्ण का ही रोल मिला। लंबे समय तक टीवी पर उपस्थिति दर्ज कराने वाले सर्वदमन अब सिनेमाई चकाचौंध से दूर रहते हैं और आजकल उत्‍तराखंड में जीवन बिता रहे हैं।

स्‍वप्‍निल जोशी भी आए थे नजर
इस शो में तीन कलाकार भगवान कृष्‍ण के रूप में नजर आए थे। बाल कृष्‍ण का किरउार अशोक कुमार ने निभाया था, वहीं जवान कृष्‍ण का किरदार स्‍वप्‍निल जोशी ने न‍िभाया था। स्‍वप्‍निल जोशी रामायण में कुश की भ‍ूमिका में नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर