Ankita Lokhande New Post: दिल बेचारा की रिलीज से पहले अंकिता लोखंडे ने जलाया सुशांत के लिए दीया, लिखा खास नोट

Ankita Lokhande Special Note For Sushant: 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। जल्द ही उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो रही है...

Ankita Lokhande Special Note bore Sushant Singh Rajput Before Film Dil Bechara release
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 14 जून को अभिनेता सुशांत को उनके मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाया गया था।
  • अब तक सुशांत की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।
  • आखिरी बार सुशांत, संजना संघी के साथ फिल्म दिल बेचारा में नजर आएंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या निस्संदेह इस साल की सबसे दिल दहला देने वाली खबरों में से एक रही। हम में से हर कोई इस कठोर वास्तविकता को चाहकर भी अबतक स्वीकार नहीं कर सका है। 14 जून को अभिनेता सुशांत को उनके मुंबई वाले अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। अब आखिरी बार सुशांत, संजना संघी के साथ फिल्म दिल बेचारा में नजर आएंगे। इसे मुकेश छाबड़ा डायरेक्ट कर रहे हैं। सभी को फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

अब फिल्म रिलीज से पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक खास खास नोट लिखा है। पवित्र रिश्ता की अभिनेत्री अंकिता ने एक दिए की तस्वीर शेयर की है जो कि उनके अपने घर के मंदिर की है। फोटो में भगवान गणेश और भगवान शिव की मूर्तियां रखी दिख रही हैं। अंकिता ने जीसस क्राइस्ट से सामने दीया जलाते हुए कैप्शन में लिखा, 'उम्मीद-प्रार्थना और ताकत, आप जहां भी हों मुस्कुराते रहें।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
HOPE,PRAYERS AND STRENGTH !!! Keep smiling wherever you are A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita) on

अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट को फैन्स खूब लाइक कर रहे हैं। साथ ही इसपर कमेंट कर सभी उन्हें मुश्किल घड़ी में हिम्मत से काम लेने को कह रहे हैं। इससे पहले भी अंकिता ने सुशांत की वन मंथ डेथ एनिवर्सरी पर एक दिया जलाया था। जिसपर उन्होंने भगवान का बच्चा कैप्शन दिया था। सुशांत के निधन के बाद अंकिता का ये पहला पोस्ट था। 


एकता कपूर के टीवी शो पवित्र रिश्ता में अर्चना और मानव की भूमिकाएं निभाने के बाद अंकिता, सुशांत को घर-घर खूब पहचान मिली थी। ये टीवी शो बहुत हिट हुआ था और पांच साल तक चला। इसके 1000 से अधिक एपिसोड टेलिकास्ट हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर