नखरों के कारण टीवी शो अलादीन से रिप्लेस होंगी TikTok स्टार अवनीत कौर?, मेकर्स कर रहे चाइल्ड एक्ट्रेस को अप्रोच

TV Child Artist Avneet Kaur Replaced From Aladdin Soon: टीवी एक्ट्रेस अवनीत कौर के फिलहाल बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। वो अभी इसमें बिजी है और साथ में शूटिंग भी कर रही हैं...

TV child Artist And TikTok star Avneet Kaur getting replaced From Aladdin Soon
अवनीत कौर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी-बॉलीवुड की चाइल्ड स्टार अवनीत कौर अब टिकटॉक स्टार बन चुकी हैं।
  • अवनीत इन दिनों सीरियल अलादीन नाम तो सुना होगा में नजर आ रही हैं।
  • खबर है कि अवनीत को इस शो से रिप्लेस किया जा रहा है।

टेलीविजन शोज के सेट से अक्सर स्टार्स को रिप्लेस करने की कॉन्ट्रोवर्शियल खबरें आती रहती हैं। हालांकि इन रिप्लेसमेंट्स के अलग-अलग कारण सामने आते हैं। वैसे हाल ही में एक बार फिर से छोटे परदे से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। टीवी-बॉलीवुड की चाइल्ड स्टार और अब टिकटॉक स्टार बन चुकीं अवनीत कौर को उनके फेमस सीरियल अलादीन नाम तो सुना होगा से रिप्लेस किए जाने की खबर आ रही है। अवनीत कौर सीरियल में यासमीन का रोल निभा रही हैं। बताया जा रहा है कि अब वो ज्यादा दिनों तक इस शो में नजर नहीं आएंगी।
मेकर्स एक्ट्रेस अवनीत कौर को शो से बाहर करने का प्लान कर चुके हैं। वैसे इसका कारण अवनीत कौर का बिहेवियर है। मेकर्स का कहना है कि वो अवनीत कौर की टाइमिंग से काफी परेशान हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@avneetkaur_13) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@avneetkaur_13) on

दरअसल अवनीत कौर इस साल अपनी रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी-2 में भी बिजी थीं। अवनीत ने फिल्म की शूटिंग के लिए इस साल और कुछ इवेंट्स के लिए डेट्स दी हुई थी। लेकिन डेयली शोप होने के कारण सीरियल अलादीन नाम तो सुना होगा के सेट पर अवनीत को ज्यादा मौजूद रहना था। हालांकि दूसरे इवेंट्स के कारण अवनीत कौर ऐसा नहीं कर सकीं। अब टीवी सीरियल अलादीन नाम तो सुना होगा के मेकर्स अवनीत की जगह दूसरी चाइल्ड एक्ट्रेसेस को अप्रोच कर रहे हैं। ताकि अवनीत कौर से जल्द से जल्द रिप्लेस किया जा सके। हालांकि अब तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@avneetkaur_13) on

अवनीत कौर के पिता से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इन खबरों से इंकार नहीं किया है। उनका कहना है कि अवनीत के फिलहाल बोर्ड एग्जाम चल रहे हैं। अभी वो उसमें बिजी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@avneetkaur_13) on

वैसे आपको बता दें सीरियल अलादीन नाम तो सुना होगा में अवनीत कौर के अलावा सिद्धार्थ निगम लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर