Bade Achhe Lagte Hain के साथ ये हिट टीवी शो भी हो रहा ऑन एयर, जानें क्या है आपके लिए डबल खुशखबरी

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi TV Show Return on Sony TV: छोटे परदे के दो मोस्ट पॉपुलर और आइकॉनिक शो की वापसी हो रही है। एक बार फिर से दर्शक इन्हें दोबारा से टीवी पर देख सकेंगे...

Kuch Rang Pyar Ke Aise Bhi & Bade Achhe Lagte Hain Iconic TV Show Return on Sony TV
राम कपूर और साक्षी तंवर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • छोटे परदे के दो मोस्ट पॉपुलर और आइकॉनिक शो की वापसी हो रही है।
  • एक बार फिर से दर्शक इन्हें दोबारा से टीवी पर देख सकेंगे। 
  • ये टीवी हिट शो हैं कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और बड़े अच्छे लगते हैं।

टीवी शोज और सीरियल्स के फैन्स के लिए डबल खुशखबरी है। जिससे साफ जाहिर है कि उनका क्वारंटाइन अब और भी स्पेशल होने वाला है। क्योंकि ताजा जानकारी के मुताबिक छोटे परदे के दो मोस्ट पॉपुलर और आइकॉनिक शो की वापसी हो रही है। एक बार फिर से दर्शक इन्हें दोबारा से टीवी पर देख सकेंगे। 
ऑडियंस एकबार फिर से जिन टीवी हिट शोज को देख सकेगी वो हैं कुछ रंग प्यार के ऐसे भी और बड़े अच्छे लगते हैं। ये दोनों ही टीवी शो दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने के साथ-साथ खूब हिट हुए थे। यहां तक कि बड़े अच्छे लगते हैं और कुछ रंग प्यार के ऐसे भी की स्टोरीलाइन, कास्ट भी फैन्स को खूब पसंद आई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sakshitanwar.fc) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamliza8_) on

अब एकबार फिर से इन दोनों टीवी शोज की वापसी हो रही है। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ये टीवी शो टेलिकास्ट किए जाएंगे। कुछ रंग प्यार के ऐसे भी रात 9:30 आया करेगा तो वहीं बड़े अच्छे लगते हैं के लिए रात 10 का समय निर्धारित किया गया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ramkapoor_forever) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@the_lovely_erica) on

इन स्टार्स ने निभाया था लीड रोल
बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम-प्रिया का लीड रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी इतनी खास रही कि छोटे परदे की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रील लाइफ कपल लिस्ट में शामिल हो गए। वहीं कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस थे जो कि देव-सोनाक्षी के नाम से खूब पॉपुलर हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shaheer_for_lyfff) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@lakshmi_tanwar_lakshmi) on

ये 2 टीवी शो भी हो रहे फिर ऑनएयर
वैसे इन दो टीवी शो के अलावा कुछ टाइम पहले ही 2 और पॉपुलर शोज की वापसी की खबर आई थी। जो कि सुमित संभाल लेगा और श्री गणेश हैं। इन दोनों शोज की भी टीवी पर दोबारा वापसी हो रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर