जल्द आ रहा Salman Khan का नया टीवी शो House Of Bhaijaanz, पनवेल फार्महाउस के कर्मचारी भी लेंगे हिस्सा

TV Show House Of Bhaijaanz On Air Soon: सलमान खान जल्द छोटे परदे पर दस्तक देने वाले हैं। सलमान अपने नए इस शो के साथ टीवी पर कदम रखेंगे....

House Of Bhaijaanz Salman khan New TV Show Launch Soon On Colors
सलमान खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सलमान खान जल्द छोटे परदे पर दस्तक देने वाले हैं।
  • खबर है कि सलमान अपने नए टीवी शो के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं।
  • सलमान खान का ये नया टीवी शो क्वारंटाइन एक्सपीरियंस पर बेस्ड होगा। 

लॉकडाउन की वजह से जैसा की टीवी शोज और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी हुई है। ऐसे में दर्शक वक्त होने के बावजूद भी पुराने शोज देखकर काम चला रहे हैं। हालांकि कुछ चैनल अपनी ऑडियंस को लगातार कुछ नया देने की कोशिश में लगे हुए हैं। जैसा कि भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया का नया शो हम तुम और क्वारंटाइन लॉकडाउन में ही शूट के साथ लगातार टेलिकास्ट हो रहा है। वहीं खबर है कि सलमान खान भी जल्द छोटे परदे पर दस्तक देने वाले हैं। सलमान अपने नए शो के साथ टीवी पर कदम रखेंगे।
जी हां, ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के साथ कलर्स चैनल की लगातार बात चल रही हैं। चैनल उनके साथ एक नया स्पेशल शो लाने की प्लानिंग बना रहा है। जो कि सलमान खान के क्वारंटाइन एक्सपीरियंस पर बेस्ड होगा। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan) on


सलमान खान करेंगे लॉकडाउन अनुभव साझा

जैसा कि सभी जानते हैं सलमान खान लॉकडाउन से पहले अपने दोस्तों के साल पनवेल फार्महाउस घूमने के लिए गए थे। लेकिन वो सब वहीं फंस गए। पूरे लॉकडाउन के दौरान सलमान खान और उनके दोस्त पनवेल फार्महाउस में ही मौजूद रहे और सक्ती से इसका पालन किया। सलमान और जैकलीन फर्नांडीज कुछ अन्य दोस्तों के साथ भी खुद को लॉकडाउन में इंगेज रखे रहे। अब पूरी गैंग का यही लॉकडाउन अनुभव कलर्स पर प्रसारित होगा।

ये होगा सलमान खान के नए टीवी शो नाम

सलमान खान के इस नए शो का नाम 'हाउस ऑफ भाईजान' होगा। सूत्रों के अनुसार, कई हस्तियों उनके साथ शो में हिस्सा लेंगी। साथ ही अर्पिता खान के पनवेल वाले फार्म के कर्मचारी भी शो में भाग लेंगे। इस शो को वलुस्चा दे सोसा होस्ट करेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर