रियल लाइफ में काफी हैंडसम हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के मलखान, पत्नी संग शेयर करते हैं रोमांटिक फोटो- वीडियो

Bhabiji Ghar Par Hain: मशहूर कॉमेडी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में मलखान का रोल निभाने वाले एक्टर दीपेश भान रियल लाइफ में काफी हैंडसम हैं। उन्होंने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी की थी।

Deepesh Bhan with wife
Deepesh Bhan with wife 
मुख्य बातें
  • मशहूर कॉमेडी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में मलखान का रोल निभाने वाले एक्टर दीपेश भान रियल लाइफ में काफी हैंडसम हैं
  • दीपेश ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी

मशहूर टीवी सीरियल भाबीजी घर पर हैं का वैसे तो हर कैरेक्टर बहुत मजेदार है लेकिन इसके सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है मलखान। सीरियल में मलखान का रोल निभाने वाले एक्टर दीपेश भान हैं, जिन्हें सीरियल में अपने सच्चे प्यार की तलाश है लेकिन अगर रियल लाइफ की बात करें तो उन्हें अपना प्यार मिल चुका है। 

दीपेश ने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। शादी के बाद से दीपेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी पत्नी के साथ फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वेलेंटाइन डे के मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी पत्नी को गोद में लिए दिख रहे हैं। इस वीडियो में गाना 'मौसम प्यार का' सुनाई दे रहा है और इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी पत्नी को वेलेंटाइन डे विश किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepesh (Malkhan) B.J.G.P.H (@deepeshbhan) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepesh (Malkhan) B.J.G.P.H (@deepeshbhan) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepesh (Malkhan) B.J.G.P.H (@deepeshbhan) on

इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें दोनों बीच किनारे भागते हुए नजर आ रहे थे। इसके अलावा भी वो अक्सर अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepesh (Malkhan) B.J.G.P.H (@deepeshbhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepesh (Malkhan) B.J.G.P.H (@deepeshbhan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by deepesh (Malkhan) B.J.G.P.H (@deepeshbhan) on

 

बता दें कि उन्होंने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था, 'मैंने शादी कर ली है और अपनी खूबसूरत पत्नी के साथ एक नई दुनिया में कदम रखा है।' मालूम हो कि दीपेश भान को 'भाबीजी घर पर हैं' में काम कर पहचान मिली है। इससे पहले वो पांच शो में काम कर चुके हैं। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि वो पहले पांच शो में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें पहचान इस शो में मलखान के रोल से मिली। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर