Kapil Sharma की बेटी Anayra को 3 महीने से नहीं मिलीं Bharti Singh, जन्‍म के बाद सबसे पहले ल‍िया था गोद में

Bharti Singh First Take Kapil Sharma Daughter Anayra In Lap: भारती सिंह अपने मुंहबोले भाई कपिल शर्मा की बेटी को खूब मिस कर रही हैं। भारती को अनायरा शर्मा के साथ खेलना बहुत पसंद है....

Bharti Singh First Who Take Kapil Sharma ginni chatrath Daughter Anayra sharma In her lap In hospital
भारती सिंह, कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ और अनायरा शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भारती को कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की बेटी के साथ खेलना बहुत पसंद है।
  • इसी वजह से भारती, कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा को खूब मिस कर रही हैं।
  • अनायरा के जन्म के वक्त सबसे पहले भारती ने ही उन्हें गोद में लिया था।

भारती सिंह को क्वीन ऑफ कॉमेडी के नाम से जाना जाता है। इन दिनों भारती अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कॉमेडियन भारती सिंह मां बनना चाहती हैं लेकिन कोरोना वायरस की वजह से वो अगले साल फैमिली प्लानिंग की तैयारी करेंगी। वैसे इसी बीच भारती अपने मुंहबोले भाई यानी कपिल शर्मा की बेटी अनायरा शर्मा को खूब मिस कर रही हैं। भारती को कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ की बेटी के साथ खेलना बहुत पसंद है। भारती ने खुद अपने हालिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।
कपिल शर्मा से भारती सिंह बेहद करीबी रिश्ता शेयर करती हैं। कपिल को अपना भाई मानने वाली भारती सिंह बताती हैं, 'मैं कपिल शर्मा को कई साल से जानती हूं। मैं उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के भी काफी करीब हूं। गिन्नी की प्रेग्नेंसी के दौरान मैं उसके साथ थी। उनका परिवार उस वक्त पंजाब में था। हम उन्हें सुबह-सुबह हॉस्पीटल लेकर गए थे और उसी दिन रात को 12 बजे गिन्नी ने बच्चे को जन्म दिया था।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bharti.laughterqueen) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharma) on

3 महीने से कपिल शर्मा की बेटी को नहीं देख पाई हैं भारती सिंह

भारती सिंह ने बताया, 'जब उसकी बेटी हुई थी तो मैंने ही सबसे पहले मेरे हाथों में लिया था। अभी तो माशाअल्लाह वो 6 महीने की हो गई है। लॉकडाउन की वजह से मैंने उसे पिछले 3 महीने से नहीं देखा है। जैसे ही लॉकडाउन खुलेगा सबसे पहले मैं अपनी मां के घर जाऊंगी और फिर कपिल भाई के घर उन सबको देखने। मेरी मां और कपिल शर्मा मुंबई में मेरी लाइफ के सबसे अहम 2 पिलर हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kapilsharmaofficialfp143) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bharsh_._lovelife_._) on

इन शोज में काम कर रहीं भारती

वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती क्वारंटाइन में अपने स्पेशल शो में नजर आ रही हैं। इसका नाम हम तुम और क्वारंटाइन है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया इस शो में साथ नजर आ रहे हैं। वहीं भारती इंटरनेटर नंबर-1 में भी दिखने वाली हैं। इसमें वो कंटेस्टेंट वरुण धवन और राघव जुयाल की मेंटर हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर