कपिल शर्मा-भारती सिंह संग जमकर मस्ती करेंगी शिल्पा शेट्टी, इस वजह से The Kapil Sharma Show में लेंगी एंट्री

Shilpa Shetty Enter In The Kapil Sharma Show: शिल्पा शेट्टी जल्द ही कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करती दिखने वाली हैं। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसमें वो कपिल संग एक डांस स्टेप करती दिख रही हैं..

Shilpa shetty promote film hungama 2 in the Kapil sharma show soon
शिल्पा शेट्टी, कपिल शर्मा और भारती सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी जल्द फिल्म हंगामा-2 में नजर आएंगी।
  • ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई हंगामा का सीक्वल है।
  • हंगामा-2 इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपने फैन्स के साथ डे टुडे एक्टिविटी शेयर करना पसंद करती हैं। तभी तो फिटनेस वीडियो, फोटोज से लेकर शिल्पा शेट्टी अपनी शूटिंग की जानकारी भी सोशल मीडिया पर ही देती है। अब हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक नया पोस्ट शेयर कर बताया है कि जल्द वो द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली हैं। 
जी हां, शिल्पा शेट्टी जल्द ही कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती करती दिखने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है जिसमें वो कपिल संग एक डांस स्टेप करती दिख रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने ओरेंज कलर के आउटफिट के साथ हाई हील्स पहनी है। वहीं कपिल शर्मा ब्लू कुर्ता पजामा पहने यलो पगड़ी बांधे दिख रहे हैं। साथ ही शिल्पा एक फोटो में बच्चा यादव की पत्नी यानि भारती सिंह के साथ भी पोज देती नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@gulteinsta) on

वैसे आपको बता दें, शिल्पा शेट्टी द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म हंगामा-2 के लिए पहुंची हैं। शिल्पा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कपिल शर्मा ने शो पर जब बुलाया। तो एक अलग सा हंगामा-2 हो गया। बहुत मजा आया इनके साथ शूटिंग करने में, प्लीज इसे मिस ना करें...।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा-2 साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा का सीक्वल है। इसमें शिल्पा के अलावा परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को रिलीज होगी। आपको बता दें, हंगामा वन में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन और परेश रावल नजर आए थे। इस फिल्म को भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

शिल्पा हंगामा 2 के साथ निकम्मा में भी नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग वो पहले ही शुरू कर चुकी हैं। फिल्म के सेट से उन्होंने एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर