बिग बॉस-13 के बाद लॉन्च होगा Shehnaz Gill Ki Shaadi शो, पंजाब की कटरीना कैफ इसमें ढूंढेंगी अपना दूल्हा!

Shehnaz Gill Ki Shaadi Reality Show Lunch After Bigg Boss 13: बिग बॉस-13 के बाद शहनाज गिल जल्द कलर्स टीवी के एक और रियलिटी शो में नजर आएंगी। खास बात ये है कि इसमें वो अपने लिए दूल्हा ढूंढने वाली हैं...

Shehnaaz Gill search groom in new reality show After Bigg Boss 13
शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-13 में शहनाज गिल को काफी पसंद किया जा रहा है।
  • शहनाज गिल जल्द ही एक और टीवी रियलिटी शो में नजर आएंगी।
  • इस शो में शहनाज गिल अपनी शादी के लिए दूल्हे की तलाश करेंगी।

पंजाब की कटरीना कैफ यानि सिंगर शहनाज गिल बिग बॉस-13 में खूब धमाल मचा रही हैं। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-13 में शहनाज गिल को काफी पसंद किया जा रहा है। पंजाबी सिंगर शहनाज गिल की क्यूटनेट ऑडियंस को इतना पसंद कर रही है कि बिग बॉस-13 की वो मोस्ट एंटरटेनर कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। अब खबर है कि बिग बॉस के बाद शहनाज गिल जल्द कलर्स टीवी के एक और रियलिटी शो में नजर आएंगी। खास बात ये है कि इसमें वो अपने लिए दूल्हा ढूंढने वाली हैं। 
हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं शहनाज गिल अपनी शादी के लिए इस रियलिट शो में दूल्हे की तलाश करेंगी। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कलर्स टीवी पर राखी का स्वयंवर जैसा ही एक नया शो लाया जा रहा है। इस अपकमिंग रियलिटी शो का नाम शहनाज गिल की शादी रखा जाएगा। जाहिर है शहनाज इस शो में अपने लिए सुयोग्य वर की तलाश करने वाली हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

वैसे आपको बता दें, स्वयंवर रियलिटी शो के पहले चार सीजन आ चुके हैं। इसमें राखी का स्वयंवर, राहुल महाजन का स्वयंवर और रतन राजपूत का स्वयंवर शामिल है। इन तीनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। साथ ही मल्लिका शेरावत भी इसी से मिलता-जुलता शो द बैचलरेट इंडिया लेकर आई थीं। ऑडियंस को ये शो भी खूब पसंद आया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shehnaazgill) on

वैसे आपको बताते चलें बिग बॉस-13 में शहनाज कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को काफी पसंद करती हैं। शहनाज को सिद्धार्थ के लिए स्पेशल फीलिंग्स हैं। हालांकि बिग बॉस में पहले शहनाज की पसंद पारस छाबड़ा थे लेकिन माहिरा शर्मा के बीच में आने से दोनों अलग हो गए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर