Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ पर अरहान खान ने तोड़ी चुप्पी, सेक्स रैकेट पर कही ये बात

Arhaan Khan Amruta Dhanoa: अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड होने का दावा करने वाली अमृता धनुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृता ने इसके लिए अरहान खान पर आरोप लगाया है। अब अरहान ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Arhaan Khan And Amruta Dhanoa
Arhaan Khan And Amruta Dhanoa 
मुख्य बातें
  • अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ को पुलिस ने सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया है।
  • अमृता धनुआ ने आरोप लगाया है कि अरहान के कहने पर ये सब हुआ है।
  • अरहान खान ने अब इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मुंबई. बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनुआ को सेक्स रैकेट में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृता ने अपनी सफाई में कहा है कि उन्हें अरहान ने फंसाया है। अब अरहान ने पहली बार इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। 

अरहान खान ने एक इंटरव्यू में कहा- आपके कर्म ही आपको फंसाते हैं, मैं कौन होता हूं किसी को फंसाने वाला। दूसरी चीज मैं पहले दिन से ही ये बात कहता हुआ आया हूं कि मैं उस लड़की को जानता तक नहीं हूं। ऐसे में वह मेरी एक्स गर्लफ्रेंड कैसे हो सकती है। 

अरहान अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं- बिग बॉस एशिया का सबसे बड़ा रिएलिटी शो है। ऐसे में कई लोग विवाद खड़ा करने की कोशिश करते हैं क्योंकि उन्हें शो के अंदर जाना होता है। ये लड़की भी बिग बॉस के कारण सामने आई है। इसे बिग बॉस से पहले भी कोई नहीं जानता होगा। अब सच्चाई दुनिया के सामने आ गई है। 

 

 

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस 
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता पुलिस ने मुंबई के फाइव स्टार होटल में छापा मारा था। अमृता के अलावा पुलिस ने ऋचा सिंह को भी डिंडोशी पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। रिपोर्ट में ये भी दावा किया है कि जब अमृता को रेड के दौरान पता चला तो उन्होंने भागने की भी कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।  

मिड डे अखबार से बातचीत में दिनदोशी पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंसपेक्टर धर्नेंद्र कांबले ने कहा-अमृता और ऋचा के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 (3), धारा 34 और इमॉरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत सेक्शन 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Amrita Dhanoa (@amritadhanoa) on

 

अरहान पर लगाए थे ये आरोप 
अमृता धनुआ ने अपनी सफाई में कहा था- मुझे फंसाया गया है। मैं जानती हूं कि ये सब कुछ अरहान खान करवा रहा है। ये एक नॉर्मल पार्टी थी। पुलिस को कुछ कनफ्यूजन हुआ है। हमने सब साफ बता दिया है।   

 

 

गौरतलब है कि अमृता ने इससे पहले कहा था कि अरहान ने मेरे साथ पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। हम दोनों साल 2006 से 2010 तक लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे थे। इसके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर