Bigg Boss13: अरहान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ के गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे अलावा भी कईयों को धोखा दिया है

टीवी मसाला
Updated Dec 05, 2019 | 07:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Bigg Boss Fame Arhaan Khan Accused Of Cheating: बिग बॉस में वापसी करते ही अरहान ने घुटनों पर बैठकर रश्मि को प्रपोज भी कर दिया है। वहीं रश्मि भी उन्हें हां कहती नजर आई थीं...

Arhaan Khan Friend Of Bigg Boss 13 Fame Rashmi Desai duping 5 lakh Rupees by ex girlfriend
अरहान खान और अमृता धनोआ। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • अमृता धनोआ ने आरोप लगाया है कि अरहान ने उनसे 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है।
  • अमृता का ये भी कहना है कि अरहान ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है।

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस-13 में झगड़े, विवाद और ढेर सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिर से नई वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई हैं इसमें शेफाली बग्गा, अरहान खान और मधुरिमा तुली घर में शामिल हुए हैं। बिग बॉस में वापसी करते ही अरहान ने घुटनों पर बैठकर रश्मि को प्रपोज भी कर दिया है। वहीं रश्मि भी उन्हें हां कहती नजर आई थीं। जैसा कि घर के अंदर अरहान और रश्मि के रिलेशनशिप की कहानी शुरू हो गई है। वहीं बाहर अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। 
एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अरहान खान ने 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। वो यह भी दावा करती हैं कि दोनों पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप थे। अमृता का कहना है कि धोखाधड़ी के खिलाफ उन्होंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। इसकी एक तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है। शिकायत में अरहान पर उन्होंने आर्थिक और भावनात्मक रूप से धोखा देने का आरोप लगाया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amritadhanoa) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arhaankhaan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@arhaankhaan) on

 


अमृता ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैंने अरहान को पैसे वापस करने के लिए कहा था जो उसने मुझसे उधार लिए थे। हम पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप (2006-2010) में थे। जब मैंने उसे बिग बॉस में देखा, तो मैंने मीडिया के माध्यम से उस तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन उसने स्पष्ट रूप से मना कर दिया और कहा कि वह मुझे नहीं जानता है। इसीलिए मुझे पुलिस से संपर्क करना पड़ा।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@amritadhanoa) on


अमृता के अनुसार अरहान ने उनसे 5 लाख रु. लिए हैं। अमृता का ये भी दावा है कि अरहान ने न केवल उन्हें धोखा दिया है, बल्कि पहले वो कई लोगों को धोखा दे चुके हैं। हालांकि अरहान ने मीडिया के सामने इस अभिनेत्री को पहचानने से साथ इनकार किया है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर